हुवावे वाई7 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है एंड्रॉयड 7.0 नूगा

हुवावे ने वाई सीरीज़ में वाई3 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद वाई7 लॉन्च कर दिया है। हुवावे वाई7 स्मार्टफोन ग्रे, प्रेस्टीज़ और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलता है। अभी इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फोन को स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मई 2017 11:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन हाइब्रिड डुअल सिम और 4जी एलटीई सपोर्ट करता है
हुवावे ने वाई सीरीज़ में वाई3 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद वाई7 लॉन्च कर दिया है। हुवावे वाई7 स्मार्टफोन ग्रे, प्रेस्टीज़ और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलता है। अभी इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फोन को स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

हुवावे वाई7 में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम और 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

इस फोन में फोटोग्राफी करने के लिए 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हुवावे वाई7 में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

वाई7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है, जिसके ऊपर ईएमयूआई 5.1 स्किन दी गई है। इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 153.6 x 76.4 x 8.35 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 एलई, जीपीएस/ग्लोनास, ए-जीपीएसऔर यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर और फोन स्टेटस इंडिकेटर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.