• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Mate X 5G फोल्डेबल फोन से आज उठ सकता है पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Huawei Mate X 5G फोल्डेबल फोन से आज उठ सकता है पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हुवावे आज अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। यहां देख सकते हैं इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग।

Huawei Mate X 5G फोल्डेबल फोन से आज उठ सकता है पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Huawei Mate X 5G फोल्डेबल फोन से आज उठ सकता है पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • Huawei Mate X 5G को आज किया जा सकता है लॉन्च
  • स्मार्टफोन में 7.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
  • इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei आज बार्सिलोना में प्री-मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है। हुवावे आज अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। आज Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 2 बजे CET ( भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) होगी। Huawei के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy Fold से हो सकती है। Huawei Mate X स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 

Huawei at MWC 2019: यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

बार्सिलोना में आयोजित हुवावे ब्रांड के इवेंट का टाइटल है 'Connecting the Future'। इवेंट की शुरुआत दोपहर 2 बजे CET ( भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर होगी। इवेंट शुरू होने के बाद खबर में एम्बेड किए लिंक में दिए प्ले बटन पर क्लिक करें।

 

Huawei Mate X 5G फोल्डेबल फोन के फीचर्स (उम्मीद)

हुवावे मेट एक्स मॉडल कंपनी का पहले 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। Huawei के आधिकारिक इनवाइट में फोल्डेबल डिजाइन की झलक देखने को मिली है। इनवाइट से फोल्ड-आउट तकनीक का संकेत मिला है जिसमें फोल्डेबल फोन के बाहरी सतह पर दो स्क्रीन हैं। इनवाइट के अलावा हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने Huawei Mate X फोल्डेबल फोन के बैनर को भी लीक किया था। बैनर में दिख रहा है कि फोल्ड करने पर फोन के फ्रंट और बैक दोनों साइड में स्क्रीन है। Huawei Mate X के 5जी वेरिएंट को चुनिंदा मार्केट में उतारा जा सकता है। स्मार्टफोन में 7.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Mate X 5G, Huawei, MWC 2019, MWC, Huawei Foldable Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  2. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  3. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  4. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  6. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  7. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  8. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  10. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »