7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 

Huawei Pura X View की 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह HarmonyOS 7.0 पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 17:57 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है
  • Huawei Pura X View में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Huawei

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei ने टैबलेट जैसे डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन पेश किया है। Huawei Pura X View में 7,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Huawei Pura X View की 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। यह HarmonyOS 7.0 पर चलता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Huawei के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Yu Chengdong ने बताया है कि Huawei Pura X View की बिक्री 28 अगस्त से की जाएगी। इसके लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB और 12 GB + 1 TB के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। Huawei Pura X View के लिए व्हाइट, रेड, ग्रे और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। 

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच डिस्प्ले (1,320 x 2,232 पिक्सल्स) 2,160 Hz की PWM डिमिंग और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के चारों साइड पर 1.05 mm बेजेल्स हैं। Huawei ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के चौड़े डिस्प्ले से वीडियो देखने, पढ़ने और गेम्स खेलन पर बेहतर व्युइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। Huawei Pura X View की 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह HarmonyOS 7.0 पर चलता है। Huawei Pura X View में 7,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.68 mm और भार लगभग 201 ग्राम का 

हाल ही में Huawei Nova 16 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Huawei Nova 16 SE को जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra शामिल हैं। Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट दिया जा सकता है। Huawei Nova 16 SE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, Huawei ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.