हुवावे पी9 की तस्वीरें लॉन्च से पहले फिर हुईं लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2016 10:30 IST
हुवावे के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9 की पहले ही कई तस्वीरें लीक हो चुकीं हैं। अब एक बार फिर हुवावे के इस कथित हैंडसेट की नई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं।

एक वीबो यूजर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरोंस (वाया 9to5Google) से हैंडसेट के डिजाइन को लेकर कुछ भी नई जानकारी नहीं मिली है। इन तस्वीरों में डुअल एलईडी टोन फ्लैश और लेजर ऑटोफोकस के साथ हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा देखा जा सकता है। इसके साथ नीचे की तरफ कंपनी के लोगो के साथ बीच में एक स्क्वायर आकार वाला फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिख रहा है। यह तस्वीर हाल ही में कंपनी अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल करते दिखे स्मार्टफोन जैसी ही है।
Advertisement

इसी महीने कंपनी ने 6 अप्रैल को लंदन में एक इवेंट आयोजित करने की पुष्टि की थी। इस इवेंट में कंपनी द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किये जाने की उम्मीद है।
 

हुवावे ने लॉन्च इवेंट के लिए जो टीजर जारी किया है उससे भी पी9 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा होने के संकेत मिलते हैं। इसके अलावा इस हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट, 3.5 एमएम जैक और लाउडस्पीकर होने की जानकारी भी सामने आ चुकी है। ताजा लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन के पी9, पी9 लाइट और पी9 मैक्स सहित चार वेरिएंट में लॉन्च होने की खबरे हैं।
Advertisement

इससे पहले आई खबरों में हैंडसेट में कंपनी का किरिन 950 प्रोसेसर होने का खुलासा भी हुआ था। फोन में 3 जीबी रैमस 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3900 एमएएच बैटरी हो सकती है। पी9 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाली इमोशन यूआई के नए वर्जन के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Huawei, Huawei Mobiles, Huawei P9, Huawei P9 Smartphones, Mobiles, P9

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  2. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  3. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  4. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  5. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  6. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  7. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  8. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  9. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.