हुवावे पी9 लाइट में होगा 13 मेगापिक्सल कैमरा, मिली पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2016 11:33 IST
हुवावे ने बुधवार को लंदन में आयोजित लॉन्च इवेंट में पी9 और पी9 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किये। दोनों कैमरा में लाइका डुअल रियर कैमरा है। चीनी कंपनी द्वारा हुवावे पी9 के तीसरे वेरिएंट पी9 लाइट के भी दिखाने की खबर है। एक रूसी वेबसाइट के अनुसार, पी9 लाइट की एक कथित तस्वीर से स्मार्टफोन की पहली झलक मिलती है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।

Hi-Tech Mail.ru के मुताबिक, हुवावे पी9 लाइट में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.2 इंच स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 423 पीपीआई है।

हुवावे पी9 और पी9 प्लस से अलग पी9 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। पी9 लाइट में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है।

बता दें कि पी9 और पी9 प्लस में हुवावे द्वारा दिए गए 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे में एक को कलर में लाइट और दूसरे को मोनोक्रोम में इस्तेमाल किया जाएगा। कंट्रास्ट, डेप्थ और लेजर ऑटोफोकस के साथ दिया गया डुअल लेंस कैमरे द्वारा ज्यादा और कम रोशनी में भी शार्प, डिटेलयुक्त तस्वीरें लेने का दावा किया गया है। दोनों लेंस में एफ/2.2 अपर्चर है। पी9 और पी9 प्लस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

इसके साथ ही हुवावे पी9 लाइट में 17 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी भी मिली है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के 3000 एमएएच के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है। फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। हुवावे पी9 लाइट के बारे में मिली जानकारी अभी कंपनी द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है इसलिए इसे सिर्फ खबर के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Advertisement

3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (करीब 45,400 रुपये)  जबकि 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 यूरो (करीब 49,200 रुपये) है। वहीं पी9 प्लस 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (करीब 56,800 रुपये) है। दोनों फोन 16 अप्रैल से एशिया, अफ्रीका और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.