• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे पी9 और पी9 प्लस में हैं डुअल रियर कैमरे, जानें कीमत और सारे स्पेेसिफिकेशन

हुवावे पी9 और पी9 प्लस में हैं डुअल रियर कैमरे, जानें कीमत और सारे स्पेेसिफिकेशन

हुवावे पी9 और पी9 प्लस में हैं डुअल रियर कैमरे, जानें कीमत और सारे स्पेेसिफिकेशन
विज्ञापन
हुवावे का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9 को बुधवार को लंदन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने पी9 स्मार्टफोन के साथ पी9 प्लस स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। पहले पी9 प्लस को लीक में पी9 मैक्स कहा जा रहा था।

हुवावे पी9 स्मार्टफोन में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन हुवावे के किरिन 955 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 एमपी4 है।

हुवावे का यह नया स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से  128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में दिया गया  डुअल कैमरा इसकी खासियत कही जा सकता है। पी9 स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश व एफ/2.2 अपरचर के साथ 12 मेगापिक्सल का फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस डुअल लाइका रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की बॉडी एल्युमिनियम से बनी है और यह हुवावे द्वारा बनाए गेए नेक्सस 6पी जैसा अहसास दिलाती है। फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
huawei p9 plus

फोन को पॉवर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर है। पी9 और पी9 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित हैं। पी9 का डाइमेंशन 145x70.9x6.95 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है जबकि पी9 प्लस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.3x75.3x6.98 मिलीमीटर व वजन 162 ग्राम है।

बात करें हुवावे पी9 प्लस की को इस स्मार्टफोन में 1080 x 1920 पिक्सल 5.5 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पी9 प्लस का स्क्रीन 3डी टच की तर प्रेस टच से लैस है। पी9 प्लस को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पी9 प्लस 3400 एमएएच की  ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक बार 10 मिनट तक चार्ज होने पर बैटरी 6 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है।  पी9 प्लस में इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर दिये गए हैं। बाकी सभी फीचर पी9 स्मार्टफोन जैसे ही हैं।

3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (करीब 45,400 रुपये)  जबकि 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 यूरो (करीब 49,200 रुपये) है। वहीं पी9 प्लस 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (करीब 56,800 रुपये) है। दोनों फोन 16 अप्रैल से एशिया, अफ्रीका और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

दोनों ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/जी/बी/एन/एसी, डुअल बैंड, वाई-फाई डायरेक्ट, ए-जीपीएस, ग्लोनास और एनएफसी जैसे फीचर मौजूद हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास जैसे फीचर भी दिये गए हैं। फोन सेरेमिक व्हाइट, हेज़ गोल्ड, रोज गोल्ड, टाइटेनियम ग्रे, मिस्टिक सिल्वर, प्रेस्टीज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »