हुवावे पी9 लाइट ई-कॉमर्स साइट पर हुआ लिस्ट, नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 17:46 IST
हुवावे अपने पी9 लाइट स्मार्टफोन के बारे में शायद ही कोई जानकारी छिपा कर रख पाई है। चीनी कंपनी ने पी9 लाइट को हाल ही में लॉन्च फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी9 और हुवावे पी9 प्लस के साथ लॉन्च नहीं करने का फैसला किया था। लेकिन पी9 लाइट स्मार्टफोन को हाल ही में कई जगह देखा गया है। हाल ही में इस फोन की पहली झलक देखने को मिली थी। जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। अब यह फोन एक ईकॉमर्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

हुवावे पी9 लाइट को जर्मनी की एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह फोन ब्लैक, व्हाइट एंड गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन रिटेलर द्वारा फोन को 'स्परहैंडी' नाम से 299 यूरो (करीब 22,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। लेकिन यह एक थर्ड पार्टी स्टोर की कीमत है इसलिए हुवावे जब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी तो कीमत में फर्क देखने को मिल सकता है। फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की बात भी कही गई है।लिस्टिंग के मुताबिक फोन जर्मनी में 9 मई से मिलना शुरू होगा।
Advertisement
 

इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। पी9 लाइट में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है। 3 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन के ऊपर हुवावे की ईएमयूआई 4.1 स्किन है। फोन का डाइमेंशन 146.8 x 72.6 x 7.5 मिलीमीटर और वजन 147 ग्राम है।

इससे पहले आई खबरों में पी9 लाइट स्मार्टफोन के किरिन 650 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आने का दावा किया गया था। पी9 लाइट में 5.2 इंच स्क्रीन साइज़ में आने की भी खबरे हैं। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें 3000 एमएएच बैटरी के होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  2. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  3. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  4. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  5. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  6. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  7. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  8. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  9. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.