Huawei P40 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, ये हो सकती है कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei P40 सीरीज़ लॉन्च को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लाइव स्ट्रीम आज शाम 6:30 बजे आईएसटी से शुरू होगा। स्टैंडर्ड वर्ज़न के साथ इवेंट में हुआवे पी40 प्रो और हुआवे पी40 प्रो प्लस भी देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 09:34 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट कंपनी की वेबसाइट पर दिखाया जाएगा
  • सीरीज़ में हुआवे पी40 के साथ पी 40 प्रो और पी40 प्रो प्लस भी आ सकते हैं
  • सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन की खासियत बेहतरीन कैमरा बताई जा रही है

Huawei P40 Series आज ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा

Huawei P40 सीरीज़ को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए आज लॉन्च किया जाएगा। इस हुआवे फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ में Huawei P40 और Huawei P40 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। कुछ हालिया अफवाहों ने यह भी सुझाव दिया है कि चीनी कंपनी अपने इवेंट में Huawei P40 Pro+ को भी पेश करेगी। हुआवे के सभी तीन नए फोन में एक पिल के आकार का होल-पंच डिस्प्ले होने का अनुमान है और पीछे एक मल्टी-कैमरा सेटअप शामिल होगा। फोन में कई रंग के विकल्प शामिल होंगे। Huawei P40 सीरीज़ पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआवे पी30 सीरीज़ के अपग्रेड के रूप में लॉन्च होगी।
 

Huawei P40 launch timing, live stream details

हुआवे पी40 सीरीज़ लॉन्च को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लाइव स्ट्रीम आज शाम 6:30 बजे आईएसटी से शुरू होगा। स्टैंडर्ड Huawei P40 के अलावा, इस इवेंट में हुआवे पी40 प्रो और हुआवे पी40 प्रो प्लस भी देखने को मिल सकते हैं। कंपनी Google Play के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने वाली हुआवे App Gallery का विस्तार करने के लिए अपनी नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकती है।
 

Huawei P40, Huawei P40 Pro, Huawei P40 Pro+ price (rumoured)

हुआवे पी40 के 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 3,988 चीनी युआन (लगभग 42,700 रुपये) होने की जानकारी दी गई है। जबकि इसका 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,288 चीनी युआन (लगभग 45,900 रुपये) और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 4,788 चीनी युआन (लगभग 51,500 रुपये) कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसके विपरीत, हुआवे पी40 प्रो का 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 5,488 चीनी युआन (लगभग 59,000 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। दूसरी ओर, इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,988 चीनी युआन (लगभग 64,400 रुपये) और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,788 चीनी युआन (लगभग 73,000 रुपये) होने का दावा किया गया है। Huawei P40 की यूरोपीय कीमत 799 यूरो (लगभग 65,700 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि Huawei P40 Pro की कीमत 999 यूरो (लगभग 82,100 रुपये) हो सकती है।

Huawei P40 Pro+ की कीमत की फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि फोन की कीमत हुआवे पी40 प्रो की कीमतों से थोड़ी अधिक होने की संभावना है।
Advertisement
 

Huawei P40 Pro specifications (rumoured)

एक टिप्सटर इशान अग्रवाल के अनुसार, हुआवे पी40 प्रो फोन में 6.58 इंच की स्क्रीन होगी। इस टिप्सटर ने पहले कुछ रेंडर्स साझा किए थे, जिसमें हुआवे पी40 प्रो फोन के कुछ रंगों के विकल्प देखने को मिले। ये कलर वेरिएंट Huawei के फ्लैगशिप पोर्टफोलियो का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा टिप्सटर का यह भी कहना है कि हुआवे अपने पारंपारिक Leica Ultra Vision कैमरा लेंस इन दो फोन में लाएगी। लीक के अनुसार, Huawei P40 Pro फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। 40 मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर होगा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर (ToF) होगा। यह भी बताया गया है कि तस्वीरों के लिए हुआवे पी40 प्रो में Huawei का एक्सडी फ्यूज़न इंजन दिया जाएगा। वहीं, हुआवे पी40 प्रो का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा, डेप्थ सेंसर के साथ। पुरानी रिपोर्ट्स में Huawei P40 सीरीज़ के स्मार्टफोन में विज़नरी फोटोग्राफी फीचर होने का दावा किया गया था।
Advertisement

हुआवे पी40 प्रो फोन 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, जिसे 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। एक लीक में यह भी सामने आ चुका है कि इस फोन को 40/27 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। यदि यह दावा सही साबित होता है कि हुआवे पी40 प्रो मार्केट में सबसे फास्ट वायरलेस चार्जिंग डिवाइस होगा।

खबर है कि Huawei P40 Pro फोन हुआवे फ्लैगशिप किरिन 990 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। इससे पहले भी रिपोर्ट आ चुकी है कि हुआवे पी40 प्रो फोन किरिन 990 5जी चिपसेट के साथ आएगा, इसके साथ यूज़र्स को 8 जीबी रैम मिलेंगे।
Advertisement
 

Huawei P40 specifications (rumoured)

हुआवे पी40 प्रो के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स के साथ टिप्सटर इशान अग्रवाल ने Huawei P40 5G के भी कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्सटर के अनुसार, हुआवे पी40 5जी फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा। पहले माना जा रहा था कि हुआवे पी40 में 6.57 इंच का डिस्प्ले आएगा।

डिस्प्ले के अलावा, यह भी जानकारी है कि Huawei P40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। हुआवे पी40 में भी हुआवे एक्सडी फ्यूज़न इंजन होने की बात कही गई है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। एक लीक हुए रेंडर में होल-पंच कटआउट के साथ दो कैमरे नज़र आए हैं। माना जा रहा है कि दूसरा डेप्थ सेंसर होगा। इस फोन में 30x ज़ूम क्षमता भी होगी।
Advertisement

हुआवे पी40 में किरिन 990 5जी चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी 3,800 एमएएच की होने का दावा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Depth

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.