Huawei P40 Pro और Huawei P40 के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें भी आईं सामने

दावा है कि Huawei P40 Pro फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। 40 मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर होगा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर (ToF) होगा।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 23 मार्च 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Huawei P40 Pro
  • हुवावे पी40 प्रो में हो सकती है मार्केट की सबसे फास्ट वायरलेस चार्जिंग टे
  • हुवावे पी40 हो सकता है तीन रियर कैमरे वाला फोन

26 मार्च को लॉन्च होंगे Huawei P40 और Huawei P40 Pro

Huawei P40 सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन 26 मार्च को लॉन्च होंगे। अधिकारिक लॉन्च से पहले हमें हुवावे पी40 सीरीज़ स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता लग चुका है। इससे पहले फोन के डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और कैमरा को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हुवावे पी40 सीरीज़ में Huawei P40, Huawei P40 Pro और Huawei P40 Lite E लॉन्च होंगे। खबर तो यह भी थी कि इस लॉन्च में Huawei P40 Pro PE (Premium Edition) से भी पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि, अब एक नई लीक सामने आई है जिससे हुवावे पी40 और हुवावे पी40 प्रो के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठ चुका है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने Huawei P40 और Huawei P40 Pro के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। अग्रवाल ने इन स्पेसिफिकेशन को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इनके अलावा दोनों फोन के कुछ रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) भी शेयर किए गए हैं।
 

Huawei P40 Pro specifications (rumoured)

अग्रवाल के अनुसार, हुवावे पी40 प्रो फोन में 6.58 इंच की स्क्रीन होगी। इस टिप्सटर ने पहले कुछ रेंडर्स साझा किए थे, जिसमें हुवावे पी40 प्रो फोन के कुछ रंगों के विकल्प देखने को मिले। ये कलर वेरिएंट हुवावे के फ्लैगशिप पोर्टफोलियो का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा इशान अग्रवाल का यह भी कहना है कि हुवावे अपने पारंपारिक Leica Ultra Vision कैमरा लेंस इन दो फोन में लाएगी। लीक के अनुसार, हुवावे पी40 प्रो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। 40 मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर होगा, 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर (ToF) होगा। यह भी बताया गया है कि तस्वीरों के लिए हुवावे पी40 प्रो में हुवावे का एक्सडी फ्यूज़न इंजन दिया जाएगा। वहीं, हुवावे पी40 प्रो का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा, डेप्थ सेंसर के साथ। पुरानी रिपोर्ट्स में हुवावे पी40 सीरीज़ के स्मार्टफोन में विज़नरी फोटोग्राफी फीचर होने का दावा किया गया था।
Advertisement

हुवावे पी40 प्रो फोन 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, जिसे 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। लीक में यह भी सामने आ चुका है कि इस फोन को  40/27 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। अगर, यह दावा सही साबित होता है कि हुवावे पी40 प्रो मार्केट में सबसे फास्ट वायरलेस चार्जिंग डिवाइस होगा।

खबर है कि हुवावे पी40 प्रो फोन हुवावे फ्लैगशिप किरिन 990 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 5जी सपोर्ट मौजूद होगा। इससे पहले भी रिपोर्ट आ चुकी है कि हुवावे पी40 प्रो फोन किरिन 990 5जी चिपसेट के साथ आएगा, इसके साथ यूज़र्स को 8 जीबी रैम मिलेंगे।
Advertisement
 

Huawei P40 specifications (rumoured)

हुवावे पी40 प्रो के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स के साथ इशान अग्रवाल ने Huawei P40 5G के भी कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्सटर के अनुसार, हुवावे पी40 5जी फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा। पहले माना जा रहा था कि हुवावे पी40 में 6.57 इंच का डिस्प्ले आएगा।

डिस्प्ले के अलावा, अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हुवावे पी40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। पी40 में भी हुवावे एक्सडी फ्यूज़न इंजन होने की बात कही गई है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। अग्रवाल द्वारा साझा किए रेंडर में होल-पंच कटआउट के साथ दो कैमरे नज़र आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दूसरा डेप्थ सेंसर होगा। इस फोन में 30x ज़ूम क्षमता भी होगी।
Advertisement

हुवावे पी40 में किरिन 990 5जी चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी 3,800 एमएएच की होगी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + Infrared

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.