Huawei P40 Lite से उठा पर्दा, चार रियर कैमरे और 8 जीबी रैम से है लैस

Huawei P40 Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P40 Lite में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • हुवावे पी40 लाइट होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है
  • मार्केट में आने वाला हुवावे पी40 सीरीज़ का पहला फोन है हुवावे पी40 लाइट

Huawei P40 Lite को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं

Huawei P40 सीरीज से 26 मार्च को पर्दा उठेगा। लेकिन इससे पहले ही कंपनी की पी40 सीरीज़ के एक हैंडसेट को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने स्पेन में Huawei P40 Lite को लॉन्च किया है। हुवावे पी40 लाइट वाकई में Huawei Nova 6 SE ही है, सिर्फ नाम बदला है। याद रहे कि हुवावे नोवा 6 एसई को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे पी40 लाइट क्वाड रियर कैमरा सेटअप और हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर से लैस है।
 

Huawei P40 Lite price, availability

खबरों के अनुसार, Huawei P40 Lite के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 299 (लगभग 23,378 रुपये) होगी। लेकिन इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, साकुरा पिंक और क्रश ग्रीन रंगों के विकल्प में मिलेगा। भारत में यह फोन कब लॉन्च होने वाला है? इस पर अभी संशय है।
 

Huawei P40 Lite specifications

हुवावे पी40 लाइट डुअल सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसमें EMUI स्किन का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, इस फोन का सॉफ्टवेयर हुवावे मोबाइल सर्विस (HMS) कोर से बनेगा न कि गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) कोर के साथ। जिसका मतलब है कि इस फोन में गूगल प्ले स्टोर, जीमेल और मैप जैसी अन्य सुविधाओं का एक्सेस नहीं मिलने वाला। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल्स) डिस्प्ले दी गई है। साथ ही फोन के ऊपरी बायीं तरफ होल-पंच भी दिया गया है। हुवावे का यह फोन ऑक्टाकोर किरिन 810 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम है।

Huawei P40 Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस भी है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच के साथ दिया गया है।
Advertisement

इस फोन की स्टोरेज 128 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। हुवावे पी40 में 3.5 हेडफोन जैक और किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी है जो 40 वॉट सुपरचार्जर फार्स्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  10. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.