Huawei P40 की स्क्रीन के बारे में मिली अहम जानकारी

दावा किया गया है कि Huawei P40 में ‘एडवांस्ड हॉरीजॉन्टल डिस्प्ले' होगा। दावा है कि इसमें दवा की गोली के आकार पर कई सेल्फी कैमरे के लिए कट-आउट होगा।

Huawei P40 की स्क्रीन के बारे में मिली अहम जानकारी
ख़ास बातें
  • Huawei P30 सीरीज़ को इस साल के मार्च महीने में लॉन्च किया गया था
  • हुवावे पी40 सीरीज़ को भी अगले साल मार्च में पेश किया जा सकता है
  • हुवावे नोवा 6 एसई ही अन्य मार्केट में हुवावे पी40 लाइट के नाम से आएगा
विज्ञापन
Huawei P40 फ्लैगशिप सीरीज को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि हुवावे पी30 सीरीज इस साल के बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन में से एक है। इस बीच कथित हुवावे पी40 हैंडसेट के डिस्प्ले के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है। हुवावे पी40 के संबंध में दावा किया गया है कि प्रीमियम फोन में 6.57 इंच की एमोलेड स्क्रीन होगी। एक अलग लीक से पता चला है कि Huawei Nova 6 SE को रीब्रांड करके हुवावे पी40 लाइट के नाम से अगले साल लॉन्च किया जाएगा।
 

Huawei P40 specifications (expected)

हुवावे पी40 को लेकर टिप्सटर @RODENT950 ने ट्विटर पर दावा किया है कि Huawei P40 में ‘एडवांस्ड हॉरीजॉन्टल डिस्प्ले' होगा। दावा है कि इसमें दवा की गोली के आकार पर कई सेल्फी कैमरे के लिए कट-आउट होगा। याद रहे कि Huawei P30 को वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च किया गया था। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी+ या 2K एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह DCI-P3 और एचडीआर सपोर्ट से लैस होगा। इसके अतिरिक्त प्लेसहोल्डर के रेंडर से इशारा मिलता है कि फोन लाइका ऑप्टिक्स के साथ आएगा। इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। क्योंकि हुवावे पी सीरीज़ के फोन के साथ ऐसा ही देखने को मिला है।
 
huawei

अब बात Huawei P40 Lite की। इस टिप्सटर का दावा है कि बीते हफ्ते लॉन्च हुआ हुवावे नोवा 6 एसई ही अन्य मार्केट में हुवावे पी40 लाइट के नाम से अगले साल आएगा। उन्होंने ब्लैक रंग का एक रेंडर भी साझा किया है। इसमें होल-पंच डिस्प्ले भी नज़र आ रहा है। इसमें एआई फीचर्स से लैस क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। अगर यह दावा सही है तो हुवावे पी40 लाइट में 6.4 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले, किरिन 810 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4,200 एमएएच की बैटरी होगी। संभव है कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए कुछ स्पेसिफिकेशन में भी बदलाव करे।

Huawei P30 सीरीज़ को इस साल के मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। हुवावे पी40 सीरीज़ को भी अगले साल इस महीने ही पेश किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »