Huawei P30 सीरीज़ का हिस्सा होगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Huawei P30 और Huawei P30 Pro दोनों ही स्मार्टफोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 जनवरी 2019 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P30, P30 Pro में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • ऑप्टिकल ज़ूम फीचर के साथ आ सकता है हुवावे पी30 प्रो
  • Huawei P30, P30 Pro में होगा किरिन 980 प्रोसेसर

Huawei P30 सीरीज़ का हिस्सा होगा इन-डिस्प्ले फिंगरफ्रिंट सेंसर

Photo Credit: OnLeaks

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के आगामी फ्लैगशिप Huawei P30 और P30 Pro स्मार्टफोन प्रभावशाली कैमरा सेंसर, नए डिजाइन और कर्व्ड पैनल के साथ उतारे जा सकते हैं। हाल ही में चीन से सामने आई एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि Huawei P30 और Huawei P30 Pro दोनों ही स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। इसके अलावा हुवावे पी30 प्रो में ऑप्टिकल ज़ूम को आसान बनाने के लिए पेरिस्कोप-स्टाइल रियर कैमरा दिया जाएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन हाइसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट से लैस होंगे।

इस माह के शुरुआत में हुवावे पी30 प्रो का कॉन्सेप्ट रेंडर सामने आया था, जिससे इस बात का संकेत मिला था कि फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि हुवावे पी30 और पी30 प्रो में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर बटन के बजाय ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले सेंसर होगा। इसके अलावा Huawei अपने आगामी स्मार्टफोन को ओलेड डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च कर सकती है। गौर करने वाली बात यहां यह है कि Huawei P20 में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल हुआ था।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे ब्रांड के दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच और कर्व्ड पैनल के साथ आ सकते हैं। हुवावे पी30 में 6.1 इंच का OLED पैनल तो वहीं Huawei P30 Pro में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा। दोनों ही फोन हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आएंगे। लेकिन हुवावे पी30 में आपको 8 जीबी तो वहीं पी30 प्रो में 12 जीबी रैम मिलेगी। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि आखिर दोनों हैंडसेट कौन से एंड्रॉयड वर्जन पर चलेंगे।

नई रिपोर्ट से फोन के कैमरा की भी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। Huawei P30 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। दूसरी तरफ पी30 प्रो में ऑप्टिकल ज़ूम को आसान बनाने के लिए पेरिस्कोप-स्टाइल रियर कैमरा के साथ उतारा जा सकता है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कैमरा सेंसर कितने मेगापिक्सल वाले होंगे। लेकिन कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि P30 Pro में 38 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 607 सेंसर दिया जाएगा। फोन की कीमत और लॉन्च डेट से पर्दा उठना अभी बाकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei P30, Huawei P30 Pro, Kirin 980
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.