Huawei P30 और Huawei P30 Pro से इस दिन उठेगा पर्दा

Huawei P30 और P30 Pro स्मार्टफोन को अगले महीने किस दिन लॉन्च किया जाएगा, जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 फरवरी 2019 17:26 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है हुवावे पी30
  • क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है Huawei P30 Pro
  • 26 मार्च को लॉन्च होंगे हुवावे के दोनों स्मार्टफोन

Huawei P30 और Huawei P30 Pro से इस दिन उठेगा पर्दा

Photo Credit: Twitter/Huawei Mobile

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei अगले महीने 26 मार्च को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei P30 और P30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कुछ समय पहले हुवावे ने इस बात का संकेत दिया था कि हुवावे पी30 और हुवावे पी30 प्रो स्मार्टफोन को मार्च अंत तक लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब Huawei ने तारीख से पर्दा उठा दिया है। हुवावे मोबाइल ने एक वीडियो को जारी किया है जिससे फोन की कैमरा क्षमता के बारे में पता चलता है और साथ ही वीडियो में तारीख का भी जिक्र है।

वीडियो को देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि बेहतर मैक्रो शॉट्स के लिए Huawei P30 सीरीज़ अपग्रेड लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम सिस्टम के साथ आएगी। Huawei Mobile ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की है कि हुवावे पी30 सीरीज़ से अगले महीने 26 मार्च को पर्दा उठाया जाएगा। ट्वीट के साथ एक टीज़र वीडियो को भी साझा किया गया है।
Advertisement

टीज़र वीडियो में ज़ूम शॉट की मदद से पेरिस के अलग-अलग स्मारकों को दिखाया गया है। हुवावे पी30 सीरीज़ के अंतर्गत Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का पता चला है कि फोन में ड्यू ड्रॉप नॉच होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे पी30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और हुवावे पी30 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दाहिनी तरफ जगह मिलेगी।

अब तक लीक हुई जानकारी के मुताबिक, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Huawei P30 और Huawei P30 Pro स्मार्टफोन हाइसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट से लैस होंगे। हुवावे पी30 में 6.1 इंच का OLED पैनल तो वहीं Huawei P30 Pro में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा। Huawei P30 में 8 जीबी रैम तो वहीं Huawei P30 Pro में 12 जीबी रैम हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.