Huawei P20 Pro, P20 Lite और Nova 3i खरीदें सस्ते में, Huawei Nova 3 के साथ भी है ऑफर

Huawei दो दिन की सेल आयोजित करने वाली है। इस दौरान कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन डील्स और ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। इस सेल को 'Huawei Smartphone Deals' के नाम से जाना जाएगा।

Huawei P20 Pro, P20 Lite और Nova 3i खरीदें सस्ते में, Huawei Nova 3 के साथ भी है ऑफर
ख़ास बातें
  • Huawei P20 Pro स्मार्टफोन 59,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • Huawei P20 Lite स्मार्टफोन 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा
  • Huawei Nova 3i स्मार्टफोन सेल के दौरान 20,490 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
Huawei दो दिन की सेल आयोजित करने वाली है। इस दौरान कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन डील्स और ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। इस सेल को 'Huawei Smartphone Deals' के नाम से जाना जाएगा। ऑफर 4 और 5 सितंबर को उपलब्ध होंगे। इस दौरान आप Huawei P20 Lite, Huawei P20 Pro, Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i कम दाम में खरीद पाएंगे। हुवावे की यह सेल एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर आयोजित हो रही है। ऑफर में इंस्टेंट डिस्काउंट, ईएमआई और कैशबैक शामिल हैं।

सेल के दौरान Huawei P20 Pro स्मार्टफोन 59,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस तरह से हर यूज़र के लिए छूट 5,000 रुपये की होगी। एसबीआई कार्ड धारक अतिरिक्त 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। बता दें कि हुवावे पी20 प्रो आमतौर पर 64,999 रुपये में ग्रेफाइट ब्लैक और मिडनाइट ब्लू रंग में बेचा जाता है।

Huawei P20 Lite स्मार्टफोन 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा। आमतौर पर इसकी कीमत 19,999 रुपये है। एसबीआई वाला ऑफर इस फोन के साथ भी है। ग्राहक 9 महीने के विकल्प के साथ बिना ब्याज वाला ईएमआई चुन सकते हैं। हुवावे पी20 लाइट मिडनाइट ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei Nova 3 की कीमत में तो कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन एसबीआई ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प इस फोन के साथ भी है। इसके अतिरिक्त कंपनी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है।

20,990 रुपये वाला Huawei Nova 3i स्मार्टफोन सेल के दौरान 20,490 रुपये में बेचा जाएगा। इसके साथ भी एसबीआई क्रेडिट कार्ड ऑफर है। बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। रिलायंस जियो की ओर से 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Amazon
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »