हुवावे पी10 की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2017 09:55 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे पी10 में आगे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
  • इसमें रियर पर डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • आईफोन 7 प्लस की तरह ही पी10 के किनारों पर एंटीना बैंड दिए जा सकते हैं
हुवावे ने एमडब्ल्यूसी 2017 में 26 फरवरी को होने वाले इवेंट में पी10 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की पुष्टि के साथ सभी ख़बरों पर विराम लगा दिया। इस डिवाइस के डुअल कैमरा सेटअप के साथ अलग-अलग कलर वेरिएंट में आने की उम्मीद है। अब, एक नए लीक में इस स्मार्टफोन को हर तरफ से दिखाने वाली तस्वीर लीक हुई है। जबकि इससे पहले डिवाइस के बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्स बेंच पर देखे जाने की भी ख़बरें आईं थीं।

जाने-मानो टिप्सटर इवान ब्लास ने (91 मोबाइल्स के साथ) एक तस्वीर के हुवावे पी10 स्मार्टफोन होने का खुलासा किया है। इस तस्वीर में फोन को हर एंगल से देखा जा सकता है। लीक की गई तस्वीर से पता चलता है कि हुवावे पी10 स्मार्टफोन काफी हद तक आईफोन 7 प्लस की तरह दिखता है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप, किनारों पर एंटीना बैंड और घुमावदार किनारों के साथ मेटल फ्रेम दिया गया है। हुवावे पी10 में एक होम बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। पिछले हुवावे पी9 स्मार्टफोन में होम बटन नहीं था और ना ही रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। पिछले फोन की तरह ही पी10 में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
Advertisement

इसके अलावा, हुवावे पी10 को जीएफएक्स बेंच पर भी देखा गया। लिस्टिंग से फोन में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। पिछले लीक की तरह ही इस लीक से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन कई अलग-अलग स्टोरेज और रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा। ताजा लीक से खुलासा होता है कि हुवावे पी10 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इस फोन को क्रमशः 3,488 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये), 4088 चीनी युआन (करीब 40,000 रुपये) और 4,688 चीनी युआन (करीब 45,930 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

हुवावे पी10 में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट, एक डुअल कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा हुआ है। इससे पहले भी हुवावे पी10 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। फोन में 5.2 इंच का क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले, किरिन 960 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली जी71 ऑक्टा-कोर जीपीयू दिया जा सकता है। इस फोन में 3100 एमएएच बैटरी और 20 मेगापिक्सल व 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। आगे की तरफ, फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेटअप हो सकता है।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे पी10 का एक बड़े स्क्रीन वाला वेरिएंट हुवावे पी10 प्लस भी आने की उम्मीद है। इसमें 8 जीबी रैम हो सकता है। यह वेरिएंट 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आएगा। इसकी कीमत क्रमशः 4,988 चीनी युआन (करीब 48,870 रुपये) और 5,688 चीनी युआन (करीब 55,730 रुपये) होने की उम्मीद है।
Advertisement

एमडब्ल्यूसी में होने वाले इवेंट में हुवावे वॉच 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस वॉच के बिल्ट-इन सिम कार्ड स्लॉट के साथ एंड्रॉयड वियर 2.0 पर चलने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.