Huawei P Smart Pro के अहम स्पेसिफिकेशन लीक

हुवावे का आगामी फोन Huawei P Smart Pro नाम से उतारा जा सकता है और यह पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Huawei P Smart का अपग्रेड हो सकता है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 19 अगस्त 2019 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P Smart Pro हुआ था एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ डायरेक्टरी पर लिस्ट
  • हुवावे के आगामी स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी लीक
  • एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ सॉल्यूशन डायरेक्टरी लिस्टिंग को हटा लिया गया है

Huawei P Smart Pro के अहम स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: GSMArena

Google ने गलती से Huawei के नए और आगामी स्मार्टफोन से संबंधित अहम जानकारी को लीक कर दिया था। हुवावे का आगामी फोन Huawei P Smart Pro नाम से उतारा जा सकता है और यह पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Huawei P Smart का अपग्रेड हो सकता है। हुवावे पी स्मार्ट प्रो को गूगल की एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ सॉल्यूशन डायरेक्टरी पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। लिस्टिंग से पता चला है कि हुवावे के आगामी फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई, 6.5 इंच का डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से लैस होगा।

लिस्टिंग को फिलहाल हटा लिया गया है लेकिन पता चला है कि हुवावे पी स्मार्ट प्रो स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, लेकिन स्क्रीन रिजॉल्यूशन की जानकारी नहीं मिली है। 4 जीबी रैम के साथ फोन का कम से कम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सपोर्ट भी मिलेगा।

जैसा कि लिस्टिंग में आप देख सकते हैं कि फोन की केवल एक ही तस्वीर दिख रही है और वो भी फोन का केवल फ्रंट पैनल ही दिखाई दे रहा है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से में होगा या फिर हुवावे का आगामी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

लिस्टिंग के अलावा हुवावे पी स्मार्ट प्रो की जो तस्वीर सामने आई है उसमें फ्रंट पैनल पर ना ही नॉच और ना ही पंच-होल डिस्प्ले की झलक देखने को मिली है। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ उतारा जा सकता है। हुवावे के आगामी स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख और उपलब्धता के बारे में कोई अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  2. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू डील्स
  3. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  2. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  3. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  4. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  5. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
  6. Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
  7. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
  8. Sony लाई पावरफुल HT-B500 साउंडबार, Dolby Atmos के साथ 3.1 चैनल सिस्टम, जानें कीमत
  9. 4 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें OnePlus का लेटेस्ट फोन, 7400mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  10. Open AI लॉन्च करेगी खुद का स्मार्टफोन? कई Apps की हो सकती है छुट्टी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.