Huawei P Smart 2021 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Huawei P Smart 2021 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत EUR 229 (करीब 19,700 रुपये) है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 14:00 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Huawei P Smart 2021 में
  • Huawei P Smart 2021 को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं
  • Huawei P Smart 2021 का एक मात्र वेरिएंट मार्केट में आया है

Huawei P Smart 2021

Huawei P Smart 2021 स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे ब्रांड का यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, 5,000 एमएएच बैटरी और हाइसिलिकॉन किरिन 710ए प्रोसेसर के साथ आता है। यह मार्केट में Huawei P Smart 2020 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। ग्राहक हुवावे पी स्मार्ट 2021 को तीन रंगों के विकल्प में खरीद पाएंगे। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है।
 

Huawei P Smart 2021 price, availability

हुवावे पी स्मार्ट 2021 का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत EUR 229 (करीब 19,700 रुपये) है। फोन को ब्लश गोल्ड, क्रश ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। फोन को अभी भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Huawei P Smart 2021 specifications

हुवावे पी स्मार्ट 2021 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में किरिन 710ए प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर चलता है।

हुवावे पी स्मार्ट 2021 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

Huawei P Smart 2021 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 22.5 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11एन, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 165.65x76.88x9.26 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.