Huawei P Smart 2020 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Huawei ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और इस रिपोर्ट में भी हुवावे पी स्मार्ट 2020 की उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं बताया गया।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Huawei P Smart 2020 में मिल सकते हैं दो रियर कैमरे
  • एक रिपोर्ट में ट्रिपल रियर कैमरा की भी बात कही गई थी
  • Huawei P Smart (2019) का अपग्रेड वर्ज़न होगा यह फोन

Huawei P Smart (2019) साल 2018 में हुआ था लॉन्च

Huawei P Smart 2020 स्मार्टफोन Huawei का आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन Huawei P Smart (2019) का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि साल 2018 में लॉन्च हुआ था। बताया गया है कि हुवावे पी स्मार्ट 2020 कंपनी के किरिन 710एफ प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 3,400 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा और 6.21 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन व इसके लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है और यह भी साफ नहीं है कि यह फोन भारत में आएगा भी या नहीं।
 

Huawei P Smart 2020 price (expected)

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Huawei P Smart 2020 फोन के 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 200 और EUR 220 (लगभग 18,080 रुपये) के बीच होगी। रिपोर्ट में कथित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) भी साझा किए गए हैं, जिसमें हुवावे पी स्मार्ट 2020 फोन का ऑरोरा ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन दिखा है।

हमने आपको पहले ही बताया, Huawei ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और इस रिपोर्ट में भी हुवावे पी स्मार्ट 2020 की उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं बताया गया।

याद दिला दें, हुवावे पी स्मार्ट 2019 स्मार्टफोन साल 2018 में लॉन्च हुआ था। इस फोन के 3 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 20,300 रुपये) थी।
Advertisement
 

Huawei P Smart 2020 specifications (expected)

रिपोर्ट के अनुसार, हुवावे पी स्मार्ट 2020 फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर काम करेगा। यह भी बताया गया है कि फोन में गूगल ऐप सपोर्ट भी मौजूद होगा। इसके साथ फोन में 6.21 इंच का फुल एचडी+(2,340x1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले के साथ रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यही नहीं फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए जा सकते हैं।

कैमरे की बात करें, तो हुवावे पी स्मार्ट 2020 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा वाटर ड्रॉप नॉच के साथ स्थित होगा।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे पी स्मार्ट 2020 फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी4.2, एनएफसी और 3.5 एमएम हैडफोन जैक दिया जाएगा। फोन की बैटरी 3,400 एमएएच की होगी।

गौर करने की बात यह भी है कि हाल ही में एक रिपोर्ट में हुवावे पी स्मार्ट 2020 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात कही गई थी। यह दावा TENAA सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग के आधार पर किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.