Huawei Nova Y91 हुआ 7000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ धांसू हैं फीचर्स

Huawei Nova Y91 में 6.95 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2376 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मई 2023 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने ग्लोबल बाजार में Huawei Nova Y91 को लॉन्च कर दिया है।
  • Huawei Nova Y91 में 6.95 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Nova Y91 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Huawei Nova Y91 में 6.95 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने ग्लोबल बाजार में Huawei Nova Y91 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हुवावे के इस स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले और 7,000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। Nova Y91 में दमदार स्टोरेज के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको हुवावे के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Huawei Nova Y91 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो वर्तमान में Huawei Nova Y91 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, यह उपलब्ध होने पर सिंगल स्टोरेज में मिलेगा। कलर ऑप्शन के तहत यह फोन Starry Black और Moonlight Silver में आएगा।

 

Huawei Nova Y91 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Huawei Nova Y91 में 6.95 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2376 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Snapdragon 680 चिपसेट से लैस है। हुवावे के इस फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Nova Y91 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके साथ में एलईडी फ्लैश भी शामिल है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड EMU 13 के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ड्यूल सिम, वाई-फाई, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 171.6mm, चौड़ाई 79.9mm, मोटाई 8.9mm और वजन 214 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.95 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2376x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.