Huawei Nova 8 SE को 5 नवंबर को किया जाएगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा किए गए एक आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, Huawei Nova 8 SE को चीन में 5 नवंबर को दोपहर 2 बजे स्थानीय समय (11.30 बजे भारत में) में लॉन्च किया जाएगा।

Huawei Nova 8 SE को 5 नवंबर को किया जाएगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Huawei Nova 8 SE को iPhone 12 स्टाइल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 8 SE 5 नवंबर को होगा लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा स्मार्टफोन
  • MediaTek Dimesity 800U चिपसेट से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Huawei Nova 8 SE को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। वीबो पर साझा किए गए एक आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। यह पिछली अफवाहों से मेल खाता है। एक ट्वीट भी हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देता है। ट्वीट के अनुसार, स्मार्टफोन 6.53 इंच के ओलेड डिस्प्ले और 3,800mAh बैटरी से लैस होगा। हुवावे नोवा 8 एसई, Nova 8 सीरीज़ का हिस्सा है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा किए गए एक आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन को चीन में 5 नवंबर को दोपहर 2 बजे स्थानीय समय (11.30 बजे भारत में) में लॉन्च किया जाएगा। एक पिछली रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि फोन नवंबर में लॉन्च होगा। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Apple iPhone 12 सीरीज़ जैसे फ्लैट फ्रेम के साथ फोन दिखाए गए हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को फ्रेम के दायीं ओर रखा गया है।

फोन की अन्य जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station के एक ट्वीट से मिली है। टिपस्टर ने हुवावे नोवा 8 एसई की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है जो Huawei Nova 8 SE के डिज़ाइन को दिखाती हैं। इसके अलावा टिप्सटर ने हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी है। तस्वीर स्मार्टफोन को सफेद और नीले रंगों में दिखाती हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिखाई देता है और बताया गया है कि फोन में 3,800mAh की बैटरी होगी, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
 

जहां तक ​​हार्डवेयर का सवाल है, हुवावे नोवा 8 एसई में 6.53-इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले होगा, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल होगा। डिस्प्ले को 60Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन 7.46 एमएम मोटा होगा और इसका वज़न लगभग 178 ग्राम होगा।

फोन को MediaTek Dimesity 800U चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। फोटोग्राफी के हुवावे नोवा 8 एसई कथित तौर पर रियर क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। ट्वीट में आगे कहा गया है कि इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »