Huawei Nova 7i स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

Huawei Nova 7i फोन चीन में लॉन्च हो चुके नोवा 6एसई का रीब्रांड किया हुआ मॉडल है। नोवा 7आई की मलेशिया में कीमत 1099 Malaysian ringgits (लगभग 18,900 रुपये) है और इसकी प्री-बुकिंग 14 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी।

Huawei Nova 7i स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च

Huawei Nova 7i स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके हुआवे नोवा 6एसई का रीब्रांडेड वर्ज़न है

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7i फोन में Kirin 810 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल है
  • फोन में 48-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है
  • हुआवे नोवा 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई कस्टम स्किन पर काम करता है
विज्ञापन
Huawei Nova 7i को कंपनी ने अपनी नोवा सीरीज के नए फोन के रूप में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बिना किसी लॉन्च इवेंट के गुप्त तरीके से मलेशिया की मार्केट में पेश किया है। नया नोवा 7आई चीन में लॉन्च हो चुके नोवा 6 एसई का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। फोन की मुख्य हाइलाइट 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा, एंड्रॉयड 10 पर आधारित EMUI 10 कस्टम स्किन और हुवावे द्वारा डेवलप किया किरिन 810 चिपसेट है। स्मार्टफोन मलेशिया में कल यानी 14 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। आइए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालते हैं।
 

Huawei Nova 7i Price

हुआवे नोवा 7आई फोन चीन में लॉन्च हो चुके नोवा 6एसई का रीब्रांड किया हुआ मॉडल है। हुआवे ने इस फोन को आधिकारिक वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट कर दिया है। हालांकि फिलहाल लिस्टिंग में कीमत नहीं दी गई है। लॉन्च को लेकर PanDaily की रिपोर्ट के मुताबिक, Nova 7i की मलेशिया में कीमत 1099 Malaysian ringgits (लगभग 18,900 रुपये) है और इसकी प्री-बुकिंग 14 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी।
 

Huawei Nova 7i Specifications

हुवावे नोवा 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित ईएमयूआई 10.0.1 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ माली जी52 जीपीयू और 8 जीबी रैम है।

Huawei Nova 7i में चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। स्मार्टफोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

हुवावे नोवा 7आई की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Huawei ने अपने इस नए फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दी है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 159.2x76.3x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »