Huawei Nova 6 हो सकता है 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Huawei Nova 6: हुवावे नोवा 6 को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Huawei Nova 6 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसे दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। जानें Huawei के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 16:42 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है Huawei Nova 6
  • 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है हुवावे नोवा 6
  • Huawei Nova 6 का 5जी सपोर्ट वेरिएंट भी होगा

Huawei Nova 6: हुवावे नोवा 6 हो सकता है 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Photo Credit: 91Mobiles

Huawei Nova 6: हुवावे नोवा 6 को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत है कि हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Huawei Nova 6 को 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है, इसका मतलब यह बैटरी को तेजी से चार्ज कर देगा। हुवावे नोवा 6 का लिस्ट किया गया मॉडल 4जी वेरिएंट है, फिलहाल 5जी वेरिएंट सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। इसके अलावा Huawei Nova 6 5G रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीर से इस बात का पता चला है कि फोन में होल-पंच डिस्प्ले है।
 

Huawei Nova 6 Specifications

3सी लिस्टिंग की बात करें तो Huawei Nova 6 को मॉडल नंबर WLZ-AL10 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि फोन HW-100400C00 चार्जर के साथ आएगा और यह 40 वॉट तक की स्पीड देगा। WLZ-AN00 मॉडल नंबर हैंडसेट के 5जी वेरिएंट का है, लेकिन फिलहाल यह वेरिएट 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लिस्टिंग को सबसे पहले NashvilleChatterClass द्वारा स्पॉट किया गया है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया कि कुछ दिनों पहले हुवावे नोवा 6 के रेंडर को 91Mobiles द्वारा लीक किया गया था। फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। वहीं, हुवावे नोवा 6 के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट फिनिश है लेकिन सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली है।

ऐसे में हो सकता है कि Huawei Nova 6 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उतारा जाए। हुवावे नोवा 6 में स्क्रीन के नीचे थोड़ा बॉर्डर भी है और फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। Huawei Nova 6 स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसे दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.