Huawei Nova 6 और Huawei Nova 6 5G के स्पेसिफिकेशन लीक

Huawei Nova 6 में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा।

Huawei Nova 6 और Huawei Nova 6 5G के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 6 में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • 4,200 एमएएच की बैटरी होगी Huawei Nove 6 5G में
  • 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा हुवावे नोवा 6 में
विज्ञापन
Huawei Nova 6 और Nova 6 5G को 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Huawei के इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। हुवावे की नोवा 6 सीरीज को चीन में लॉन्च किया जाना है। अभी कुछ दिन पहले वीबो पर नोवा 6 की  वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई थीं। ताजा लीक के मुताबिक, हुवावे नोवा 6 में किरिन 990 प्रोसेसर होगा। दूसरी तरफ, हुवावे नोवा 6 5जी में भी किरिन 990 प्रोसेसर होगा, लेकिन 5जी सपोर्ट के लिए Balong 5000 5G मॉडम के साथ आएगा।
 

Huawei Nova 6 specifications (expected)

हुवावे नोवा 6 में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल होगा। पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि इसमें होल-पंच डिस्प्ले होगा। किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। लेकिन चिन का बॉर्डर चौड़ा होगा। अब बात कैमरे की। हुवावे नोवा 6 में फोटो और वीडियो कैपचर करने के लिए 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, इसे 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स से मदद मिलेगी। पुरानी रिपोर्ट में हुवावे नोवा 6 में चार रियर कैमरे होने की जानकारी मिली थी। ऐसे में हम अभी इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। स्मार्टफोन में आगे की तरफ दो कैमरे होंगे। यहां पर 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए जाएंगे।
 
huawei

Huawei Nova 6 में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने का दावा है। इसका वज़न 197 ग्राम होगा और डाइमेंशन 162.6 x 75.7 x 8.56 मिलीमीटर। इसके अतिरिक्त फोन में 4100 एमएएच बैटरी और 40 वॉट सुपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग होने की जानकारी मिली है।
 

Huawei Nove 6 5G specifications (expected)

हुवावे नोवा 6 5जी स्मार्टफोन में भी 6.57 इंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह भी होल-पंच डिजाइन और 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। नोवा 6 5जी के रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप नोवा 6 वाले ही होंगे। हुवावे नोवा 6 5जी में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के दो विकल्प होंगे। इसके अतिरिक्त बैटरी 4,200 एमएएच की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »