Huawei Nova 6 की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

Huawei Nova 6 Live Images: हुवावे 5 दिसंबर को अपनी नोवा 6 सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी में है। हुवावे नोवा 6 की वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 6 होगा 5 दिसंबर को लॉन्च
  • हुवावे नोवा 6 में किरिन 990 प्रोसेसर का हो सकता है इस्तेमाल
  • Huawei Nova 6 के पिछले हिस्से में हैं चार रियर कैमरे

Huawei Nova 6 Live Images: हुवावे नोवा 6 की तस्वीरें आईं सामने

Huawei Nova 6 Live Images: हुवावे 5 दिसंबर को अपनी नोवा 6 सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी में है। आगामी Huawei फोन के कई लीक सामने आ चुके हैं जिनसे फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और स्मार्टफोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है। Huawei Nova 6, Nova 6 5G स्मार्टफोन के साथ मिड-रेंज फोन Nova 6 SE को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब हाल ही में सामने आई हुवावे नोवा 6 की वास्तिवक तस्वीरों से फोन का क्लियर लुक मिल गया, साथ ही पता चला है कि फोन होल-पंच डिस्प्ले, साइट माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर और बैक पैनल पर चार रियर कैमरों से लै है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Huawei Nova 6 की वास्तविक तस्वीरों को देखा गया है। फोन के फ्रंट में 6.44 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, साथ ही होल-पंच डिस्प्ले की झलक मिली है जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है। पहले लीक से पता चला था कि डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

GSMArena की रिपोर्ट में कहा गया है कि सेकेंडरी सेंसर 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर हो सकता है। Huawei Nova 6 के ऊपरी हिस्से में पतले बेजल हैं तो वहीं स्क्रीन के नीचे बॉर्डर दिया गया है। फोन के दाहिनी तरफ साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पावर बटन भी है। इसके ठीक ऊपर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।

Huawei Nova 6 में ग्लास बैक के साथ बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप की झलक मिली है। कुछ समय पहले लीक से इस बात का संकेत मिला था कि फोन में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

गीकबेंच पर पिछले लीक के आधार पर उम्मीद है कि Nova 6 किरिन 990 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। हुवावे नोवा 6 के दो रैम वेरिएंट हो सकते हैं, एक 8 जीबी रैम और दूसरा 12 जीबी रैम के साथ। स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित EMUI 10 के साथ उतारा जा सकता है। आगामी हुवावे फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei, Huawei Nova 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.