Huawei Nova 5 में होगा यह प्रोसेसर, Huawei Nova 5 Pro की तस्वीर लीक

Huawei Nova 5 में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। नया चिपसेट 7एनएम प्रोसेस से बनाया गया है और यह किरिन 710 प्रोसेसर का अपग्रेड है।

Huawei Nova 5 में होगा यह प्रोसेसर, Huawei Nova 5 Pro की तस्वीर लीक
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 5 और Nova 5 Pro में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा
  • Huawei Nova 5i में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की खबर
  • Huawei Nova 5 में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Huawei Nova 5 सीरीज़ के फोन चीनी मार्केट में 21 जून को लॉन्च होंगे। अच्छी बात यह है कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। Huawei चीनी मार्केट में Huawei Nova 5, Huawei Nova 5i और Huawei Nova 5 Pro को लॉन्च करने वाली है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने एक टीज़र में खुलासा किया है कि नोवा 5 सीरीज़ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। Huawei द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र में बताया गया है कि हुवावे नोवा 5 में वाटरड्रॉप नॉच है। Huawei के स्मार्टफोन डिविज़न के प्रमुख ने Weibo पर एक पोस्ट में खुलासा किया है कि नोवा 5 में 7एनएम प्रोसेसर होगा।

हुवावे के इस अधिकारी के पोस्ट के मुताबिक, Huawei Nova 5 में हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। नया चिपसेट 7एनएम प्रोसेस से बनाया गया है और यह किरिन 710 प्रोसेसर का अपग्रेड है। इस संबंध में जानकारी सबसे पहले GizChina द्वारा दी गई। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि हुवावे नोवा 5 में 48 मेगापिक्सल का एआई कैमरा भी होगा।

अगर Huawei Nova 5 सीरीज़ के वाकई में 7एनएम प्रोसेसर के साथ लॉन्च होते हैं तो हुवावे दो 7एनएम चिपसेट वाली पहली कंपनी बन जाएगी।  दूसरा चिपसेट किरिन 980 है। यह Honor View 20 और Huawei P30 Pro का हिस्सा है। दोनों ही फोन में भारत में लॉन्च हो चुके हैं।

Huawei Nova 5 और Nova 5 Pro में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। जबकि Huawei Nova 5i में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की खबर है। TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Huawei Nova 5i में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) डिस्प्ले, किरिन 710 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम होने का ज़िक्र है।

Huawei इस इवेंट में Nova 5 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन के हैंड्स ऑन तस्वीरें भी सामने आई हैं। हुवावे नोवा 5 प्रो में वाटरड्रॉप नॉच और क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Nova 5 Pro के साथ 40 वॉट का सुपरचार्जर भी दिया जाएगा। हैंड्स ऑन तस्वीरों से फैंटम ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर वेरिएंट के बारे में भी पता चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 5, Huawei Nova 5i, Huawei Nova 5 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »