Huawei Nova 3i की कीमत लॉन्च से पहले लीक

जानकारी मिली है कि हुवावे नोवा 3आई को वियतनाम में 11,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 35,500 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।

Huawei Nova 3i की कीमत लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • Huawei 26 जुलाई को भारत में अपनी नई नोवा सीरीज़ से पर्दा उठाएगी
  • Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • स्लैशलीक्स ने एक प्रमोशन पेपर की तस्वीर साझा की है
विज्ञापन
Huawei 26 जुलाई को भारत में अपनी नई नोवा सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। इस दौरान Huawei Nova 3 और Huawei Nova 3i को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हुवावे इंडिया ने इन दोनों फोन के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच लॉन्च किए जाने से पहले हुवावे नोवा 3आई की वियतनामी कीमत सार्वजनिक हो गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये फोन सिर्फ भारत में नहीं लॉन्च होने वाले हैं। भारत में हुवावे के ये स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेंगे।

स्लैशलीक्स ने एक प्रमोशन पेपर की तस्वीर साझा की है जो वियतनाम के सबसे बड़े मोबाइल रिटेल चेन द जियो डी डॉन्ग की है। इस फोटो से जानकारी मिली है कि हुवावे नोवा 3आई को वियतनाम में 11,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 35,500 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि हुवावे नोवा 3 को पहले ही चीन में लॉन्च किया गया था, लेकिन Huawei Nova 3i सिर्फ सुर्खियों का हिस्सा रहा है। चीन में Huawei Nova 3 की कीमत 18 जुलाई को सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में नोवा 3आई और नोवा 3 के एक ही फोन होने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि नाम में अंतर सिर्फ अलग-अलग मार्केट के लिए है। ऐसे में हमारे पास 26 जुलाई को हुवावे के लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
 

Huawei Nova 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Huawei Nova 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप एआई सीन रिकग्निशन के साथ आता है।

Huawei Nova 3 में स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है। बैटरी 3750 एमएएच की है और डाइमेंशन 157x73.7x7.3 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 3i
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »