Amazon Great Indian Sale: Huawei Nova 3i, Nova 3, P20 Lite और P20 Pro मिलेंगे सस्ते में

Amazon Great Indian Sale में हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ब्रांड के कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जाएंगे। जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2019 11:24 IST
ख़ास बातें
  • 20 जनवरी से शुरू होगी Amazon Great Indian Sale
  • Huawei Nova 3i पर मिलेगी 7,000 रुपये की छूट
  • हुवावे पी20 लाइट मिलेगा 12,999 रुपये में

Amazon Great Indian Sale: Huawei Nova 3i, Nova 3, P20 Lite और P20 Pro मिलेंगे सस्ते में

Amazon Great Indian Sale शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ब्रांड के कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जाएंगे। बुधवार यानी 16 जनवरी को हुवावे ने इस बात से पर्दा उठाया कि Amazon Sale में स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। Huawei P20 Lite, Huawei Nova 3i, Huawei Nova 3 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि Amazon Great Indian Sale और Flipkart Republic Day Sale दोनों ही 20 जनवरी से शुरू होंगी।

केवल इतना ही नहीं, अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी। अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 23 जनवरी तक चलेगी। हुवावे पी20 लाइट स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन सेल के दौरान यह हैंडसेट 7,000 रुपये की छूट के बाद 12,999 रुपये में मिलेगा। Huawei P20 Lite में सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए लाइट फ्यूजन तकनीक का भी इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट मे 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है।
Advertisement

Huawei Nova 3i 4,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 16,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हुवावे नोवा 3आई को 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। फोन में दो सेल्फी और दो रियर सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 710 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

5,000 रुपये की छूट के साथ Huawei Nova 3 को 29,999 रुपये में आसानी से खरीदा जा सकेगा। हुवावे नोवा 3 को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप है, प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का है।  
Advertisement

हुवावे ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P20 Pro को ग्राहक 59,999 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही 5,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध होगी। हैंडसेट के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2240 पिक्सल) ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले के साथ हाईसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Bad
  • Average performance
  • Disappointing battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

सिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant cameras
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium design
  • Bad
  • Lacks Quad-HD display
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2240 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Feature-rich camera app
  • Crisp display
  • Good battery life
  • Bad
  • No OIS, average low-light performance
  • Heats up easily
  • No NFC
  • Display lacks scratch protection
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good performance
  • Bad
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  2. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  5. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  6. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  7. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  8. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  9. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  10. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.