Huawei Nova 2i लॉन्च, चार कैमरे वाला है यह स्मार्टफोन

हुवावे ने अपनी नोवा सीरीज़ का नया स्मार्टफोन नोवा 2आई लॉन्च कर दिया है। हुवावे नोवा 2आई को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन रिटेल स्टोर वीमॉल की मलेशिया की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हुवावे नोवा 2आई की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 13:22 IST
ख़ास बातें
  • फोन की सबसे अहम ख़ासियत है स्मार्टफोन में दिए गए चार कैमरे
  • नोवा 2आई में 5.9 इंच स्क्रीन है
  • नोवा 2आाई एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है
हुवावे ने अपनी नोवा सीरीज़ का नया स्मार्टफोन नोवा 2आई लॉन्च कर दिया है। हुवावे नोवा 2आई को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन रिटेल स्टोर वीमॉल की मलेशिया की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हुवावे नोवा 2आई की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। यह स्मार्टफोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। डिज़ाइन की बात करें तो नोवा 2आई स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुए हुवावे मायमैंग 6 का अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट है।

हुवावे नोवा 2आई में 5.9 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में करीब एक बेज़ल लेस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है।
Advertisement

फोन की सबसे अहम ख़ासियत है स्मार्टफोन में दिए गए चार कैमरे। हुवावे नोवा 2आई में रियर पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। कैमरा सेटअप वर्टिकल है ौर एलईडी फ्लैश को एंटीना बैंड में ही इंटीग्रेट किया गया है। दोनों सेंसर पीडीएएफ और ऑटोफोकस के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए आगे की तरफ़ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो फिक्स्ड फोकल लेंस और लाइट फ्लैश से लैस हैं।फोन में आगे की तरफ़ निचले हिस्से पर हुवावे का लोगो दिया गया है।  फोन के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

नोवा 2आाई एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है जिसके साधारण इस्तेमाल के साथ 2 दिन तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
Advertisement

हुवावे नोवा 2आई में कई जेस्चर आधारित मोड भी दिए गए हैं जिसका लक्ष्य स्मार्टफोन को ज़्यादा आकर्षक बनाना है। जैसे स्क्रीन पर S उकेरने से एक ऊपर से नीचे तक एक आर्टिकल की तरह लंबा स्क्रीनशॉट कैद हो जाता है। एक उंगल से दो बार टैप करने पर स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है जबकि दो उंगलियों से स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन  156.2 x 75.2 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 164 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन  में ग्रेविटी सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास सपोर्ट और एनएफसी सपोर्ट है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.