50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Huawei ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 16 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2026 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 16 में 6.68 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Huawei Nova 16 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Nova 16 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Huawei Nova 16 में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 16 लॉन्च कर दिया है। Nova 16 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Huawei Nova 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Nova 16 Price

Huawei Nova 16 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 42,000 रुपये) और 12GB/512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन में Huawei के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Nova 16 इरीडीसेंट मदर ऑफ पर्ल, स्काई व्हाइट, स्काई ब्लू और स्टाररी ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

Huawei Nova 16 Features & Specifications

Huawei Nova 16 में 6.68 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2800 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में किरिन 9010S चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आता है। Nova 16 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में हार्मनीओएस 6.1 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 16 के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.6 अपर्चर, OIS और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और जीपीएस शामिल है। यह फोन ग्रेविटी सेंसर, आईआर ब्लास्टर, जाइरोस्कोप, ई-कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर से लैस किया गया हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.6 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन लगभग 199 ग्राम है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 6.1

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.