Huawei Nova 10 SE हुआ 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, सिर्फ 38 मिनट्स में होगा फुल चार्ज

Huawei Nova 10 SE के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,949 (करीबन 48,900 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने भारतीय बाजार में Huawei Nova 10 SE को लॉन्च कर दिया है।
  • Huawei Nova 10 SE के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,949 है।
  • Huawei Nova 10 SE में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।

Huawei Nova 10 SE में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने  चीन में नोवा 10 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Huawei Nova 10 SE लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है और 256GB तक स्टोरेज प्रदान करता है। Huawei के इस फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। 4,500mAh बैटरी वाला यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस यह फोन 66वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Huawei Nova 10 SE की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Huawei Nova 10 SE के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,949 (करीबन 48,900 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,249 (लगभग 53,600 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह सिल्वर शेड, गोल्ड ब्लैक और मिंट ग्रीन में उपलब्ध है। Huawei का यह फोन वर्तमान में बिक्री के लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Huawei Nova 10 SE के स्पेसिफिकेशंस


Huawei Nova 10 SE में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HarmonyOS 2 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में Adreno 610 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। Huawei Nova 10 SE में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दावा किया जाता है कि यह बैटरी सिर्फ 38 मिनट्स में 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Huawei के इस फोन में  f/1.9 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.39mm, चौड़ाई 75.47mm, मोटाई 7.39mm और वजन 184 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, AGPS, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेसंर के साथ एंबिएंट लाइट सेंसर, कंपास सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.