Huawei Mate X2 फोन 8 इंच के फोल्डिंग डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोल्ड करने के बाद Huawei Mate X2 फोन का डायमेंशन 161.8x74.6x14.7mm और अनफोल्ड करने के बाद 161.8x145.8x8.2mm हो जाता है। इस फोन का भार 295 ग्राम है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 फरवरी 2021 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate X2 की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • हुवावे मैट एक्स2 में चार कलर ऑप्शन है
  • यह फोन ऑक्टा-कोर किरिन 9000 प्रोसेसर से लैस है

ब्राइट ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू, आई क्रिस्टल पावर और व्हाइट ग्लैज़ Huawei Mate X2 फोन में मिलेंगे।

Huawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि फरवरी 2019 में लॉन्च हुए Huawei Mate X स्मार्टफोन का सक्सेसर है। मैट एक्स2 अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में बिल्कुल अलग ही फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आया है। इस फोन में मैन स्क्रीन बाहर की तरफ मुड़ने की बजाय Samsung Galaxy Fold मॉडल की तरह अंदर की तरफ मुड़ती है। हुवावे मैट एक्स2 चार कलर ऑप्शन में आता है और इसमें दो रैम + स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया गया है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Huawei Mate X2 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 17,999 (लगभग 2.01 लाख रुपये) है और इसके 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 18,999 (लगभग 2,12 लाख रुपये) हैं। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं  ब्राइट ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू, आई क्रिस्टल पावर और व्हाइट ग्लैज़। मैट एक्स2 के लिए VMall के माध्यम से रिज़र्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी सेल 25 फरवरी से शुरू की जाएगी। कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज़ भी पेश की है, जैसे की कार माउंट, लैदर स्लीव और प्रोटेक्टिव कवर्स आदि।
Advertisement

फिलहाल, Huawei ने मैट एक्स2 की अंतरराष्ट्री उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Huawei Mate X2 specifications

डुअल-सिम (नैनो) हुवावे मैट एक्स2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,160x2,700 पिक्सल के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 456पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। अनफोल्ड करने पर इसमें आपको 8 इंच ओलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,200x2,480 पिक्सल है। इसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 413पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मिलती है। यह फोन ऑक्टा-कोर किरिन 9000 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G78 जीपीयू मिलता है। हुवावे मैट एक्स2 स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है। जिसे हुवावे नैनो मैमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी अधिक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में f/1.9 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और OIS सपोर्ट और f/4.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ही चौथा कैमरा मौजूद है। जबकि वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि, सेल्फी कैमरा के लिए कैप्शूल आकार का होल-पंच कटआउट दिया गया है, जो कि डुअल सेल्फी कैमरा का संकेत देता है।

Huawei Mate X2 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, इन्फ्रारेड (आईआर) सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोल्ड करने के बाद फोन का डायमेंशन 161.8x74.6x14.7mm और अनफोल्ड करने के बाद 161.8x145.8x8.2mm हो जाता है। इस फोन का भार 295 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.45 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 9000

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1160x2700 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.