Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, किरिन 980 प्रोसेसर से है लैस

Huawei Mate X 5G Foldable Phone Launch: हुवावे मेट एक्स 5जी फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 फरवरी 2019 20:51 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate X 5G सपोर्ट के साथ आता है
  • 2019 के मध्य से मिलना शुरू होगा Huawei Mate X 5G फोल्डेबल फोन
  • Huawei Mate X की कीमत है 2,299 यूरो (लगभग 2,09,400) है

Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, किरिन 980 प्रोसेसर से है लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ने Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। नए हुवावे फोन में दो OLED फुल व्यू डिस्प्ले पैनल है। Huawei Mate X 5G में टू-इन-वन कैमरा दिया है। Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Huawei ब्रांड का यह नया हैंडसेट Samsung Galaxy Fold से मुकाबला करेगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ था। मेट एक्स 5जी कंपनी का पहला फोल्डिंग डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है।
 

Huawei Mate X 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत

हुवावे ने बताया कि Huawei Mate X की कीमत 2,299 यूरो (लगभग 2,09,400 रुपये) है। हुवावे मेट एक्स स्मार्टफोन 2019 के मध्य से मिलने लगेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Huawei Mate X केवल एक ही रंग में उपलब्ध होगा- इंटरस्टेलर ब्लू।
Advertisement
 

Huawei Mate X के स्पेसिफिकेशन

Huawei Mate X स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलता है। हुवावे मेट एक्स में दो फुलव्यू डिस्प्ले पैनल है एक 6.6 इंच और दूसरा 6.38 इंच के साथ। फोन को खोलने के बाद आपको बिना नॉच के 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा। फोल्ड होने पर फ्रंट साइड में 6.6 इंच का डिस्प्ले (1148x2480 पिक्सल) और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

फोल्ड होने पर स्मार्टफोन के बैक पर 6.38 इंच की स्क्रीन (892x2480 पिक्सल) और इसका आस्पेक्ट रेशियो 25:9 है। बैक डिस्प्ले का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए भी किया जा सकेगा। फोन जब फोल्ड नहीं होगा तो 8 इंच का डिस्प्ले (2480x2200 पिक्सल) मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 8:71 है। फोल्ड होने पर Huawei Mate X की मोटाई 11 मिलीमीटर होगी और जब फोन फोल्ड नहीं होगा तो इसकी मोटाई 5.4 मिलीमीटर होगी। Huawei Mate X में किरिन 980 चिपसेट, 8 जीबी रैम और बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए बंलोग 5000 चिप (Balong 5000) का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Huawei Mate X में टू-इन-वन फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 40 मेगापिक्सल का सेंसर (वाइड-एंगल लेंस), 16 मेगापिक्सल (अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस) और 8 मेगापिक्सल का सेंसर (टेलीफोटो) है। हुवावे मेट एक्स में आपको मिरर शूटिंग मोड भी मिलेगा। Huawei Mate X में 512 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा।

कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। हुवावे मेट एक्स में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 55 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। Huawei ने दावा किया है कि Mate X की बैटरी केवल 30 मिनट में 85 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.