Huawei Mate 80 सीरीज की जोरदार डिमांड, सात लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के बाद से Huawei इन स्मार्टफोन्स की तेजी से सप्लाई कर रही है लेकिन यह डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 23:33 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री 7.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है
  • Huawei Mate 80 में चार स्मार्टफोन शामिल हैं
  • चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज की डिमांड की Apple की iPhone 17 से ज्यादा है

इस सीरीज के लिए डिमांड अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 17 सीरीज से भी ज्यादा है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei की नई स्मार्टफोन सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Huawei Mate 80 सीरीज की चीन में लॉन्च के दो सप्ताह में बिक्री 7.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। कंपनी को इस सीरीज के विशेषतौर प्रीमियम मॉडल्स की डिमांड को पूरा करने में भी मुश्किल हो रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्सटर Geek Village Chief की पोस्ट के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के बाद से Huawei इन स्मार्टफोन्स की तेजी से सप्लाई कर रही है लेकिन यह डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इन स्मार्टफोन्स के लिए दो महीने तक की वेटिंग होने की भी जानकारी मिली है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Huawei Mate 80 सीरीज के लिए डिमांड अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की सितंबर में लॉन्च की गई  iPhone 17 सीरीज से भी ज्यादा है। 

इससे चीन के स्मार्टफोन मार्केट में Huawei की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ी है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Huawei Mate 80, Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Pro Max और Huawei Mate 80 RS Master Edition शामिल हैं। Huawei Mate 80 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,699 (लगभग 59,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,199 (लगभग 65,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 69,000 रुपये) का है। 

Huawei Mate 80 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 75,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 6,499 (लगभग 81,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 6,999 (लगभग 87,000 रुपये) और 16 GB + 1TB वेरिएंट का CNY 7,999 (लगभग 1,00,500 रुपये) का है। इस सीरीज के Huawei Mate 80 Pro Max के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,999 (लगभग 1,00,522 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 8,999 (लगभग 1,13,000 रुपये) का है। Huawei Mate 80 RS Master Edition के 20 GB के RAM + 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को  CNY 11,999 (लगभग 1,50,000 रुपये) और 20 GB + 1TB वाले वेरिएंट को CNY 12,999 (लगभग 1,63,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।  
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  2. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  5. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  8. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  9. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  10. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.