Huawei ने Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max और Mate 80 RS Master Edition किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Mate 80 सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2025 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 80 Pro Max में 6.9 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Mate 80 Pro, Mate 80 में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Mate 80 RS Master Edition में 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है।

Huawei Mate 80 Pro Max में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Mate 80 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Huawei Mate 80, Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Pro Max और Huawei Mate 80 RS Master Edition शामिल हैं। इन चारों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं ये सभी स्मार्टफोन किरिन चिपसेट से लैस हैं। इन स्मार्टफोन में 20GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये स्मार्टफोन HarmonyOS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। Mate 80 Pro Max और Mate 80 RS Master Edition में किरिन 9030 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Huawei Mate 80 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Mate 80 Series Price

Huawei Mate 80 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 59,000 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,199 (लगभग 65,000 रुपये) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 (लगभग 69,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन डॉन गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक, स्नोई व्हाइट और स्प्रूस ग्रीन कलर में आता है।

Advertisement

Huawei Mate 80 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 5,999 (लगभग 75,000 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 81,000 रुपये), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 87,000 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,00,500 रुपये) है। यह फोन डॉन गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक, स्नोई व्हाइट और स्प्रूस ग्रीन कलर में उपलब्ध हैं।

Huawei Mate 80 Pro Max के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,00,522 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,13,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, पोलर नाइट ब्लैक, पोलर सिल्वर और पोलर डे गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

सबसे आखिर में Huawei Mate 80 RS Master Edition के 20GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 11,999 (लगभग 1,50,000 रुपये) और 20GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,63,000 रुपये) है। यह फोन डार्क ब्लैक, हिबिस्कस और प्योर व्हाइट कलर में आता है।

Advertisement

Huawei Mate 80 Pro Max Specifications

Huawei Mate 80 Pro Max में 6.9 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1320x2848 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Specifications 

Advertisement

Huawei Mate 80 Pro, Mate 80 में 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Mate 80 में Kirin 9020 Pro चिपसेट दिया गया है। Mate 80 Pro में Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। Mate 80 Pro, Mate 80 में 5500mAh की बैटरी दी गई है जिसमें Mate 80 Pro 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है और Mate 80 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Huawei Mate 80 RS Master Edition Specifications

Huawei Mate 80 RS Master Edition में 6.9 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1320x2848 पिक्सल, 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Kirin 9030 Pro चिपसेट से लैस है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.