• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Mate 40 Pro लॉन्च से पहले Amazon पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Huawei Mate 40 Pro लॉन्च से पहले Amazon पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Huawei Mate 40 Pro के 8 जीबी रैम + 256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,199 (लगभग 1,04,800 रुपये) तय की जा सकती है। फोन की सेल इस ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ-साथ अन्य रिटेलर्स वेबसाइट पर 9 नवंबर से शुरू होगी।

Huawei Mate 40 Pro लॉन्च से पहले Amazon पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

Huawei Mate 40 Pro आज होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Huawei Mate 40 Pro में मिल सकता है 4 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज
  • Amazon Germany पर लिस्ट हुई है फोन की कीमत
  • फोन में मिल सकता है 66 वॉट सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Huawei Mate 40 Pro स्मार्टफोन लॉन्च से कुछ घंटों पहले Amazon वेबसाइट पर कीमत और रिलीज़ तारीख के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी Amazon Germany वेबसाइट पर सामने आई है। कीमत और उपलब्धता की जानकारी के अलावा, इस लिस्टिंग में नए हुवावे फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। हालांकि, अब इस लिस्टिंग को हटा दिया गया है। Huawei Mate 40 Pro स्मार्टफोन Mate 40 और Mate 40 Pro+ के साथ चीन में आज 8pm CST Asia (भारतीय समयानुसार 5:30pm बजे) लॉन्च किए जाएंगे।  
 

Huawei Mate 40 Pro price, availability details (expected)

Amazon Germany लिस्टिंग को फिलहाल हटा दिया है, हालांकि लिस्टिंग हटाए जाने से पहले इसका स्क्रीनशॉट Roland Quandt द्वारा ले लिया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, Huawei Mate 40 Pro के 8 जीबी रैम + 256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,199 (लगभग 1,04,800 रुपये) तय की जा सकती है। फोन की सेल इस ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ-साथ अन्य रिटेलर्स वेबसाइट पर 9 नवंबर से शुरू होगी।
 

Huawei Mate 40 Pro specifications (expected)

कीमत और उपलब्धता के अलावा, अमेज़न लिस्टिंग में हुवावे मैट 40 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.76 इंच ओलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा विज़न प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में वाइड व्यू कैप्चर करने के लिए अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी दिया जाएगा। अमेज़न लिस्टिंग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फोन में सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

इसके अलावा हुवावे मैट 40 प्रो फोन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 11 पर काम करेगा। इस फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी के साथ 66 वॉट हुवावे सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट हुवावे वायरलेस सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

अमेज़न लिस्टिंग में तस्वीर को भी शामिल किया गया है, लेकिन यह तस्वीर Mate 30 Pro की है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। संभावना है कि इनमें कुछ अंतर भी हो सकते हैं, वो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के लेकर हो सकते हैं। मैट 40 प्रो मॉडल्स ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहे हैं। लॉन्च इवेंट 8pm लोकल टाइम (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.76 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 9000
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1344x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरहाईसिलिकॉन किरिन 990
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा40-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1176x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »