Huawei Mate 30 Pro में हो सकते हैं डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे

रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei Mate 30 Pro में किरिन 985 प्रोसेसर, हाइसिलिकॉन बैलॉन्ग 5000 5जी मॉडम और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।

Huawei Mate 30 Pro में हो सकते हैं डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरे
ख़ास बातें
  • CAD डिज़ाइनर पेटानर ने हुवावे मेट 30 प्रो का कंसेप्ट वीडियो बनाया है
  • Huawei Mate 30 Pro को अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Huawei P30 Pro की तरह 5x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस होगा Huawei Mate 30 Pro
विज्ञापन
बीते महीने Huawei की मेट सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mate 30 Pro के बारे में जानकारी सामने आई थी। दावा किया गया है कि यह बड़े डिस्प्ले, चार कैमरे और 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। हमारा सामना फोन के फ्रंट पैनल के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) से हुआ है। इसमें हैंडसेट डुअल साइडेड कर्व्ड डिस्प्ले और होल पंच कैमरे के साथ नज़र आ रहा था। अब इस फोन की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। पता चला है कि फोन का डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

चीनी वेबसाइट IThome की रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei Mate 30 Pro में किरिन 985 प्रोसेसर, हाइसिलिकॉन बैलॉन्ग 5000 5जी मॉडम और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फोन में Huawei P30 Pro की तरह 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम होगा। इस फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की होगी जो 55 वॉट की सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी।

CAD डिज़ाइनर पेटानर ने हुवावे मेट 30 प्रो का कंसेप्ट वीडियो बनाया है। इसमें फोन अलग-अलग एंगल से नज़र आ रहा है। नए कलर वेरिएंट और कैमरा सेटअप की भी झलक मिली है। ध्यान रहे कि यह वीडियो फोन के रेंडर के आधार पर बनाया गया है। ज़रूरी नहीं है कि फोन का डिज़ाइन यही रहे। संभव है कि अक्टूबर में लॉन्च के वक्त Huawei Mate 30 Pro दिखने में कुछ अलग ही हो। फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल होल-पंच डिज़ाइन नज़र आ रहा है, Samsung Galaxy S10+ की तरह। पिछले हिस्से पर आयाताकर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें चार कैमरे और एलईडी फ्लैश के लिए जगह है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Mate 30 Pro में 6.71 इंच का कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले होगा। संभवतः क्वाडएचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ। Huawei द्वारा इस फोन को अक्टूबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। संभवतः Google Pixel 4 के लॉन्च के आसपास।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »