Huawei Mate 20 X लॉन्च, 7.2 इंच ओलेड डिस्प्ले है इसमें

हुवावे ने मंगलवार को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 X के साथ Mate 20 और Mate 20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। आइए हम आपको हुवावे मेट 20 एक्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2018 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 20 X की कीमत 899 यूरो
  • 40 वाट हुवावे सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है हुवावे मेट 20 एक्स
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला है Huawei Mate 20 X

Huawei Mate 20 X के साथ Mate 20 और Mate 20 Pro से भी उठा पर्दा

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे ने मंगलवार को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 X के साथ Mate 20 और Mate 20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। हुवावे मेट 20 एक्स, मेट 20, मेट 20 प्रो तीनों ही स्मार्टफोन में आपको 40 वाट हुवावे सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी, तीन रियर कैमरे, हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और लेटेस्ट फ्लैगशिप हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Mate 20 X में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा।
 

Huawei Mate 20 X की कीमत

हुवावे मेट 20 एक्स का 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट का दाम 899 यूरो है। चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में Huawei Mate 20 X की बिक्री 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। ग्राहक हुवावे ब्रांड का यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू और फैंटम सिल्वर रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Huawei Mate 20 X के स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 एक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 7.2 इंच (1080 x 2244 पिक्सल) का फुल एचडी+ओलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन को आईपी53 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। जान फूंकने के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, 40 मेगापिक्सल का (वाइड-एंगल लेंस) प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। मेट 20 एक्स हुवावे एम-पेन सपोर्ट के साथ आता है।

फोन की लंबाई-चौड़ाई 85.4 x 174.6 x 8.15 मिलीमीटर और इसका वजन 232 ग्राम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, नैनो मैमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, टाइप-सी सपोर्ट शामिल है। एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, हॉल, लेज़र सेंसर, बारोमीटर, कलर टेंपरेचर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.20 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.