Huawei Mate 20 Pro लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरों से है लैस

Huawei Mate 20 Pro में कंपनी के लेटेस्ट किरिन 980 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 14:58 IST
ख़ास बातें
  • 6.39 इंच का क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है हुवावे मेट 20 प्रो में
  • 4200 एमएएच की बैटरी से लैस है Huawei Mate 20 Pro
  • Huawei Mate 20 Pro की भिड़ंत मार्केट के प्रीमियम स्मार्टफोन से

Huawei Mate 20 Pro को भारत में 69,990 रुपये में बेचा जाएगा

Huawei Mate 20 Pro को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। अहम खासियतों की बात करें तो हुवावे ब्रांड का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे के साथ आता है और बेहतर ग्रिप के लिए फोन में हाइपर ऑप्टिकल पैटर्न टेक्सचर्ड बैकपैनल है। Huawei Mate 20 Pro में कंपनी के लेटेस्ट किरिन 980 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेगा। मार्केट में Huwaei Mate 20 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy Note 9 और iPhone XS Max जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन से होगी।
 

Huawei Mate 20 Pro की भारत में कीमत

Huawei Mate 20 Pro को भारत में 69,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Huawei ने शुरुआती ग्राहकों के लिए एक ऑफर भी पेश किया है। अगर ग्राहक 71,990 रुपये का भुगतान करते हैं तो उन्हें Sennheiser PXC 550 वायरलेस हेडफोन मिलेगा। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर 3 दिसंबर की मध्यरात्रि से अमेज़न इंडिया पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, आम ग्राहकों के लिए 4 दिसंबर की मध्यरात्रि से उपलब्ध होगा। यह फोन 10 दिसंबर से क्रोमा रिटेल स्टोर में भी बेचा जाएगा। फोन को एमराल्ड ग्रीन और ट्वाइलाइट कलर में पेश किया गया है। याद रहे कि यूरोप में इस फोन को मिडनाइट ब्लू, पिंक गोल्ड और ब्लैक रंग में भी लॉन्च किया गया था।
 

Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशन

हुवावे मेट 20 प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हुवावे मेट 20 सीरीज़ का एक मात्र फोन है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन को आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है।
 

हुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है

हुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस है। यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। साथ में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। फोन में तीसरा 8 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। ये सेंसर एलईडी फ्लैश और सुपर एचडीआर के साथ आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का आरजीबी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 3डी फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।

इस फोन की बैटरी 4200 एमएएच की है। यह 40 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Mate 20 Pro में 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life and super fast charging
  • Premium build quality and aesthetics
  • Powerful CPU
  • Versatile set of cameras
  • Vivid and sharp display
  • Bad
  • Inconsistent fingerprint recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.