Huawei Mate 20, Mate 20 Pro में होगा यह प्रोसेसर, टीजर से खुलासा

Huawei 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजत इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लेटेस्ट टीजर से पता चला है कि हुवावे मेट 20 में लेटेस्ट 7nm प्रोसेसर और ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2018 11:11 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 20 में होंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स
  • 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Huawei Mate 20, Mate 20 Pro
  • हुवावे मेट 20 प्रो में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेअटप
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei 16 अक्टूबर को लंदन में आयोजत इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने भी शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट के साथ कुछ अहम जानकारी से भी पर्दा उठा है। लेटेस्ट टीजर से पता चला है कि हुवावे मेट 20 में लेटेस्ट 7nm प्रोसेसर और ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स मिलेंगे। हुवावे के प्रीमियम वेरिएंट में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस साल बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने Huawei Mate 20 Lite को लॉन्च किया था। हुवावे मेट 20 लाइट में डुअल फ्रंट और रियर कैमरा मौजूद है।

नए टीजर से इस बात का पता चला है कि Huawei Mate 20 सीरीज में किरिन 980 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह विश्व का पहला कमर्शियल 7nm (नेनोमीटर) चिपसेट है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। पुराने 10 nm प्रोसेसर की तुलना में 7nm चिपसेट 20 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 40 प्रतिशत ज्यादा सक्षम है। टीजर इस बात का दावा करता है कि Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro के कैमरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर आने की उम्मीद है। टीजर इमेज में आपको "A higher Intelligence is coming" लिखा नजर आएगा। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने AI को हाइलाइट किया है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Huawei Mate 20 और Huawei Mate 20 Pro दोनों ही हैंडसेट में डिस्प्ले नॉच वाला डिजाइन मिलेगा। हुवावे के यह हैंडसेट Android Pie पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलेंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Huawei Mate 20 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तो वहीं Mate 20 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। पावर बैकअप के लिए हुवावे मेट 20 में 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बता दें कि Huawei P20 Pro में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हैंडसेट का बैक पैनल ग्लास से बना है जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। हुवावे पी 20 प्रो की तरह Mate 20 Pro में भी आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। Huawei पहले ही Mate 20 Lite को पेश कर चुकी है। हुवावे मेट 20 लाइट में पावरफुल चिपसेट या लेटेस्ट एंड्रॉयड एक्सपीरियंस तो नहीं मिलेगा। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में किरिन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह ईएमयूआई आधारित Android 8.1 Oreo पर चलता है।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Mate 20, Huawei Mate 20 Pro, Huawei, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! लॉन्च से पहले बड़ा दावा
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.