Honor 8 Pro भारत में पेश, 6 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया। हम बात कर रहे हैं Honor 8 Pro की। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को पहले चीन में Honor V9 के नाम से उतारा गया था। हालांकि, अप्रैल महीने में यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में हॉनर 8 प्रो के नाम से पेश किया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2017 16:54 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप भी है
  • कंपनी ने Honor 8 Pro की कीमत का ऐलान नहीं किया है
  • बताया गया है कि बिक्री जुलाई महीने के पहले हफ्ते से शुरू होगी
हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड का नया स्मार्टफोन शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया। हम बात कर रहे हैं Honor 8 Pro की। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को पहले चीन में Honor V9 के नाम से उतारा गया था। हालांकि, अप्रैल महीने में यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में हॉनर 8 प्रो के नाम से पेश किया गया।

अहम फ़ीचर की बात करें तो हॉनर 8 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप, 4000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम हैं। भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन को नेवी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने Honor 8 Pro की कीमत का ऐलान नहीं किया है। बताया गया है कि इसकी बिक्री जुलाई महीने के पहले हफ्ते से शुरू होगी।
Advertisement

हॉनर 8 प्रो कंपनी का चौथा स्मार्टफोन है जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। दो रियर कैमरे वाले हुवावे पी9, हॉनर 8 और हॉनर 6एक्स पहले ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
 

हॉनर 8 प्रो के स्पेसिफिकेशन

हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस हैं।इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इसके अलावा, हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। स्मार्टफोन में गैलेक्सी ऑन फायर 3 और जॉन्ट वीआर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Display saturation can’t be changed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.