50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei ने सोमवार को चीनी बाजार में एंजॉय लाइनअप में नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च कर दिया है।

50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Huawei

Huawei Enjoy 90 Plus में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 90 Plus में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Enjoy 90 Plus में 6,620mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Enjoy 90 Plus में इन हाउस Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Huawei ने सोमवार को चीनी बाजार में एंजॉय लाइनअप में नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च कर दिया है। इस फोन में किरिन 8000 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट हार्मनीओएस 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Huawei Enjoy 90 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Enjoy 90 Plus Price

Huawei Enjoy 90 Plus के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 20,000 रुपये) और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 24,000 रुपये) है। यह फोन फेदर सैंड व्हाइट, स्टारी नाइट ब्लैक और स्टारी सी ब्लू कलर विकल्प में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीनी बाजार में 2 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:38 बजे) हुवावे चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।

Huawei Enjoy 90 Plus Features & Specifications

Huawei Enjoy 90 Plus में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,160Hz PWM डिमिंग है। इस फोन में Huawei का इन हाउस Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है। Enjoy 90 Plus कंपनी के लेटेस्ट HarmonyOS 6.0 पर काम करता है। Enjoy 90 Plus में 6,620mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Enjoy 90 Plus के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए Enjoy 90 Plus में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.05 मिमी, चौड़ाई 76.58 मिमी, मोटाई 8.32 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »