Huawei Enjoy 7S लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और फुल व्यू डिस्प्ले

हुवावे ने अपनी एन्जॉय सीरीज़ का नया स्मार्टफोन एन्जॉय 7एस चीन में लॉन्च कर दिया है। हुवावे एन्जॉय 7एस को रैम व स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2017 17:17 IST
हुवावे ने अपनी एन्जॉय सीरीज़ का नया स्मार्टफोन एन्जॉय 7एस चीन में लॉन्च कर दिया है। हुवावे एन्जॉय 7एस को रैम व स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया गया है। हुवावे के इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, गोल्ड, रोज़ गोल्ड वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। Huawei Enjoy 7S की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया बेज़ल लेस फुलएचडी+ फुल स्क्रीन डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो।

Huawei Enjoy 7S के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,600 रुपये) और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16, 500 र रुपये) है। फोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 22 दिसंबर से शुरू होगी।
Advertisement

हुवावे एन्जॉय 7एस में एक 5.65 इंच (1080 x 2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी+ स्क्रीन है। जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए मालीटी830-एमपी2 जीपीयू दिया गया है। जैसा कि हमने बताया कि फोन दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।

बात करें फोटोग्राफी की तो हुवावे के इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर वाला एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

एन्जॉय 7एस एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 150.1 × 72.05 × 7.45 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। स्मार्टफोन का वज़न 143 ग्राम है। फोन में ग्रेविटी, लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.