6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज के साथ Huawei Enjoy 70z लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Huawei Enjoy 70z में 6.75 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) और 90.26% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है।

6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज के साथ Huawei Enjoy 70z लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Huawei

Huawei Enjoy 70z

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 70z में 6.75 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Enjoy 70z के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Huawei Enjoy 70z में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Huawei ने आज आधिकारिक तौर पर चीन में Huawei Enjoy 70z स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने एक लॉन्च इवेंट आयोजित न करके सीधे वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशंस को लिस्टेड कर दिया है। Enjoy 70z में 6.75 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको हुवावे एन्जॉय 70जेड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Enjoy 70z की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Huawei Enjoy 70z के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 yuan (लगभग 12,672 रुपये) है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 yuan (लगभग 15,275 रुपये) है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए चीन में VMall के जरिए उपलब्ध है, वहीं आधिकारिक तौर पर बिक्री 24 फरवरी, 2024 से होगी। यह स्मार्टफोन Galaxy Blue, Snowy White और Magical Night Black में उपलब्ध है।


Huawei Enjoy 70z के स्पेसिफिकेशंस


Huawei Enjoy 70z में 6.75 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) और 90.26% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। स्मार्टफोन में Kirin 710A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। मेमोरी ऑप्शन में 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज शामिल है। फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Huawei के HarmonyOS 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी-सी और एक हेडफोन जैक आदि शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Enjoy 70z के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो Enjoy 70z की लंबाई 168.3 मिमी, चौड़ाई 77.7 मिमी, मोटाई 8.98 मिमी और वजन 199 ग्राम है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। हुवावे के अनुसार, फोन में एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ के लिए इंटेलीजेंट पावर सेविंग फीचर भी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »