हुवावे एन्जॉय 5एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2015 11:16 IST
हुवावे ने चीन में एन्जॉय 5एस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस को कंपनी के आधिकारिक स्टोर वीमॉल स्टोर पर 1,199 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट 10 दिसंबर से उपलब्ध होगा।

हुवावे एन्जॉय 5एस डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय (माइक्रो+नैनो) स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स ईएमयूआई 3.1 लाइट पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट के दूसरा सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद होगा।

(पढ़ें: हुवावे एन्जॉय 5एस बनाम हुवावे एन्जॉय 5)

हुवावे एन्जॉय 5एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 2जी नेटवर्क पर 420 मिनट तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। एन्जॉय 5एस में 4जी के अलावा वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

हुवावे एन्जॉय 5एस का डाइमेंशन 143.5x71.0x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इस स्मार्टफोन को चीन के बाहर उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

कंपनी ने पिछले महीने ही चीन में हाई-एंड फ्लैगशिप फैबलेट हुवावे मेट 8 लॉन्च किया था। इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट के लिए जनवरी में आयोजित होने वाले सीईएस 2016 में पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.