13MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Enjoy 50 लॉन्च, कीमत 15,162 रुपये

Huawei Enjoy 50 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan यानी कि 15,162 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan यानी कि 17,485 रुपये है।

13MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Enjoy 50 लॉन्च, कीमत 15,162 रुपये

Photo Credit: Huawei

Huawei Enjoy 50 में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 50 में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Enjoy 50 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Enjoy 50 के 6GB RAM और 128GB की कीमत 15,162 रुपये हैं।
विज्ञापन
Huawei ने चीन में Huawei Enjoy 50 मिड-रेंज स्मार्टफोन का ऐलान किया है। बीते साल कंपनी ने Enjoy 20 5G, Enjoy 20 Plus 5G, Enjoy 20 SE और Enjoy 20 Pro जैसे कुछ Enjoy सीरीज स्मार्टफोन्स को पेश किया था। चीनी निर्माता ने Enjoy 30 और Enjoy 40 मॉनीकर्स को छोड़कर Enjoy 50 स्मार्टफोन का ऐलान किया है। इस समार्टफोन बड़ी LCD डिस्प्ले, Harmony ऑपरेटिंग सिस्टम और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी मिलती है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Huawei Enjoy 50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Huawei Enjoy 50 में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 260ppi पिक्सल डेंसिटी है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 2.0GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। रिपोर्ट से दावा होता है कि यह obsolete Kirin 710A चिपसेट हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और LED फ्लैश दी गई है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह HarmonyOS 2 पर काम करता है।
 

Huawei Enjoy 50 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Huawei Enjoy 50 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan यानी कि 15,162 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan यानी कि 17,485 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की  कीमत 1,699 Yuan यानी कि 19,818 रुपये है। कलर्स की बात करें तो यह Crystal Blue, Pearl White और Midnight Black में उपलब्ध है। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन चीन के बाहर लॉन्च होगा या नहीं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  7. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  8. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  9. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  10. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »