Huawei Enjoy 10 Plus हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस

Huawei Enjoy 10 Plus को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। टीना लिस्टिंग से हुवावे एन्जॉय 10 प्लस के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

Huawei Enjoy 10 Plus हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस

Photo Credit: TENAA

Huawei Enjoy 10 Plus हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 10 Plus में 8 जीबी रैम हो सकती है
  • हुवावे एन्जॉय 10 प्लस में 6.59 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • हुवावे एन्जॉय 10 प्लस का वज़न 198 ग्राम हो सकता है
विज्ञापन
Huawei Enjoy 10 Plus को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। टीना लिस्टिंग से हुवावे एन्जॉय 10 प्लस के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है, साथ ही हैंडसेट की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीर से इस बात का संकेत मिला है हुवावे ब्रांड के इस फोन में नॉचलेस डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक देखने को मिली है। उम्मीद है कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Huawei Enjoy 9 Plus का अपग्रेड वर्जन हो सकता है हुवावे एन्जॉय 10 प्लस।

टीना लिस्टिंग से हुवावे एन्जॉय 10 प्लस के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। फोन के मॉडल नंबर STK-TL00 को लिस्ट किया गया है, फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम है। हुवावे ब्रांड के इस फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे एन्जॉय 10 प्लस में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सलअल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी है जो बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए जीपीयू टर्बो 3.0 सपोर्ट के साथ आ सकती है।

फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर और वजन 196.8 ग्राम है। लिस्टिंग को सबसे पहले GizmoChina द्वारा स्पॉट किया गया था। तस्वीर की बात करें तो फोन नॉचलेस डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, फिलहाल इस बार में जानकारी नहीं है कि फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »