HTC Wildfire R70 से उठा पर्दा, कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

HTC Wildfire R70 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। देखा जाए तो HTC ने इसे अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी नहीं किया है। यह कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

HTC Wildfire R70 से उठा पर्दा, कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • एचटीसी वाइल्डफायर आर70 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है
  • HTC Wildfire R70 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है HTC के इस फोन में
विज्ञापन
HTC Wildfire R70 स्मार्टफोन को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। यह 2020 में कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। एचटीसी वाइल्डफायर आर70 तीन रियर कैमरों, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बेज़ल थोड़े चौड़े हैं, खासकर ऊपरी और निचले हिस्से पर। सेल्फी कैमरे को ऊपर की तरफ नॉच में जगह मिली है। वेबसाइट के मुताबिक, फोन के सिर्फ एक मॉडल को लिस्ट किया गया है। यह ऑरोरा ब्लू और नाइट ब्लैक रंग में मिलेगा।

HTC Wildfire R70 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। देखा जाए तो HTC ने इसे अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च भी नहीं किया है। यह कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 

HTC Wildfire R70 specifications

डुअल सिम एचटीसी वाइल्डफायर आर70 एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है। इसमें Sense UI भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763 प्रोसेसर (हीलियो पी23) के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। HTC Wildfire R70 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

एचटीसी वाइल्डफायर आर70 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है।

कनेक्टिविटी के लिए एचटीसी वाइल्डफायर आर70 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम स्टीरियो ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

एचटीसी वाइल्डफायर आर70 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.2x77.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो पी23
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Wildfire R70, HTC Wildfire R70 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »