HTC U सीरीज़ का नया स्मार्टफोन होगा 2 नवंबर को लॉन्च

एचटीसी ने गुरुवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि कंपनी "BrilliantU"के साथ वापसी का ऐलान कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने खुलासा किया कि कंपनी 2 नवंबर को कम से कम एक यू ब्रांड का प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2017 17:31 IST
एचटीसी ने गुरुवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि कंपनी "BrilliantU"के साथ वापसी का ऐलान कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने खुलासा किया कि कंपनी 2 नवंबर को कम से कम एक यू ब्रांड का प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ताइवानी हैंडसेट निर्माता द्वारा यह टीज़र स्थानीय मीडिया से आई उन ख़बरों के बाद पोस्ट किया गया है जिसमें कंपनी द्वारा अगले महीने होने वाले इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजने की बात कही गई थी।

कई अलग-अलग लिस्टिंग और ख़बरों के मुताबिक, एचटीसी यू ब्रांड वाले दो स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इनमें एचटीसी यू11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट एचटीसी यू11प्लस शामिल है। और इसके अलावा, मिड रेंज स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाला एक कथित एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

पिछले कुछ दिनों में एचटीसी यू11 लाइफ के बारे में जहां बहुत ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं एचटीसी यू11 प्लस की तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन के बारे में ऑनलाइन जानकारी भी शामिल आई है। ट्विटर यूज़र LlabTooFer के मुताबिक, आने वाले डिवाइस से जुड़ी लीक में पता चला है कि आने वाला स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन से थोड़ा मोटा होगा। ट्विटर यूज़र ने बताा कि कंपनी द्वारा 4000 एमएएटच बैटरी देने के चलते फोन की मोटाई 9.1 मिलीमीटर होगी। इससे पहले आई ख़बरों के मुताबिक, एचटीसी यू11 प्लस  के डिस्प्ले  के डाइमेंशन में एचटीसी यू11 के 5.5 इंच डिस्प्ले के मुकाबले थोड़े बदलाव होंगे। इससे पहले आई ख़बरों में पता चला था कि एचटीसी यू11 प्लस में एक 5.99 इंच डिस्प्ले होगा जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1440 x 2880 पिक्सल होगा और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

इसी हफ्ते बेंचमार्किंग वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, एचटीसी यू11 प्लस में  4 जीबी रैम, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो होगा। इससे पहले आई ख़बरों के मुताबिक, एचटीसी यू11 का एक 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला दूसरा वेरिएंट भी लॉन्च होगा।
Advertisement

बता दें कि एचटीसी यू11 लाइफ में मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। इस फोन में एक 5.2 इंच डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और फ्रंट व रियर पर एक 16 मेगापिक्सल कैमरा होने की उम्मीद है। एचटीसी यू11 लाइफ को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस फोन की कीमत 400 डॉलर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.