HTC U11+ और HTC U11 Life स्मार्टफोन लॉन्च

उम्मीद के मुताबिक, एचटीसी ने दो नए यू-सीरीज़ स्मार्टफोन- एचटीसी यू11+ और एचटीसी यू11 लाइफ लॉन्च कर दिए हैं। एचटीसी यू11+ कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आता है। इसी के साथ फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और आईफोन X की लिस्ट में शामिल हो जाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2017 17:19 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू11 एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आता है
  • एचटीसी यू11 लाइफ अमेरिका में सेंस यूआई पर चलेगा
  • अमेरिका से बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन का एंड्रॉयड वन वेरिएंट मिलेगा
उम्मीद के मुताबिक, एचटीसी ने दो नए यू-सीरीज़ स्मार्टफोन- एचटीसी यू11+ और एचटीसी यू11 लाइफ लॉन्च कर दिए हैं। एचटीसी यू11+ कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आता है। इसी के साथ फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 और आईफोन X की लिस्ट में शामिल हो जाता है। एज सेंसर फ़ीचर को ज़्यादा डिवाइस तक पहुंचाते हुए, एचटीसी ने दोनों नए स्मार्टफोन में 'स्क्वीज़ेबल' एज ला दिए हैं। जहां एचटीसी यू11 स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो आधारित एचटीसी सेंस यूआई पर चलता है। एचटीसी यू11 लाइफ को अमेरिकी के बाहर दूसरे बाज़ारों में एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मतलब है कि सिर्फ यूएस वेरिएंट ही एज सेंस फ़ीचर सपोर्ट के साथ आएगा।

एचटीसी यू11 लाइफ और एचटीसी यू11+ कीमत
Advertisement
एचटीसी ने ऐलान किया है कि यू11+ 'चुनिंदा बाज़ारों' में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 799 यूरो (करीब 60,000 रुपये) है। वहीं एचटीसी यू11 लाइफ को एक्सक्लूसिव तौर पर मोबाइल कैरियर टी-मोबाइल के साथ साझेदारी के तहत लॉन्च किया गया है और गुरुवार से फोन अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 349 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) है। कंपनी द्वारा अमेरिका से बाहर एचटीसी यी11 लाइफ की कीमत की जानकारी दी जानी अभी बाकी है। कंपनी एचटीसी यू11 लाइफ एंड्रॉयड वन की मार्केटिंग "Created by HTC. Powered by Google." के तौर पर कर रही है।

एचटीसी यू11+ को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया है। इसलिए जल्द ही स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एचटीसी यू11+ की कीमत का भारत में खुलासा किया जाना बाकी है।
Advertisement

एचटीसी यू11+ स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, प्रीमियम एचटीसी यू11+ में एक 6 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल्स है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है जो 2.45 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 6 जीबी रैम है। कंपनी का कहना है कि एचटीसी यू11+ का 6 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ यूरोप में मिलेगा। जबकि बाकी सभी बाज़ारों में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू11+ में एक 12 मेगापिक्सल कैमरा है जो ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। आगे की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 3930 एमएएच बैटरी है और क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी 3.1, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, डीएलएनए और मीराकास्ट जैसे फ़ीचर हैं। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन 158.5x74.9x8.5 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।

एचटीसी यू11+ गूगल असिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा के साथ आता है। इन दोनों को ही एज सेंस के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है और फिर एक स्क्वीज़ से असिस्टेंट लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि एज सेंस फ़ीचर को सबसे पहले एचटीसी यू11 में इसी साल लॉन्च किया गया था। इसके जरिए यूज़र को यूज़र ऐप एक्सेस, कैमरा लॉन्च या वॉयस असिस्टेंट को किनारों से स्क्वीज़ करके ही लॉन्च कर सकते हैं। यह हैंडसेट एक ग्लास रियर के साथ आता है और पानी व धूल से सुरक्षा के लिए फोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है। जैसा कि हमने पहले बताया कि एचटीसी यू11+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस यूआई होगी।
Advertisement

एचटीसी यू11+ में बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए एचटीसी बूमसाउंट और एचटीसी यूसोनिक ईयरबड दिए गए हैं। कंपनी का कहना है एचटीसी यू11+ में एक बूमसाउंड स्पीकर है जिससे एचटीसी यू11 की तुलना में 30 प्रतिशत तेज आवाज़ मिलती है। एचटीसी यू11+ सेरेमिक ब्लैक, अमेज़िंग सिल्वर और ट्रांसलूसेंट ब्लैक कलर में मिलेगा।
Advertisement
 

एचटीसी यू11 लाइफ स्पेसिफिकेशन
एचटीसी यू11 लाइफ की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन होगी। लेकिन अमेरिका से बाहर दूसरे बाज़ारों में एंड्रॉयड वन वेरिएंट में स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो मिलेगा। इसमें एक 5.2 इंच फुल एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले है और प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर है। यू11 लाइफ को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

एचटीसी यू11 लाइफ में एक 16 मेगापिक्सल पीडीएएफ कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। आगे की तरफ़, फोन में एक 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। एचटीसी यू11 लाइफ में भी एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन ईयरफोन के साथ एचटीसी यूसोनिक मिलेगा। फोन में क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 2600 एमएएच की बैटरी होगी। एचटीसी यू11 लाइफ आईपी67 रेटिंग है और आगे की तरफ़ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 149x72.9x8.1 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cameras
  • IP68 dust and water resistance
  • Useful Edge Sense shortcuts
  • Premium build quality
  • Bad
  • Very slippery
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3930 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.