एचटीसी यू11 लॉन्च, एज सेंस और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से है लैस

कई टीज़र जारी करने के बाद, एचटीसी ने आखिरकार ताइवान में आयोजित इवेंट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एज सेंस फ़ीचर के साथ आता है जो स्मार्टफोन में आया पूरी तरह से एक नया फ़ीचर है। यह फोन अमेज़िंग सिल्वर, सैफ़ायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आइस व्हाइट, सोलर रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा और दुनिया भर में इसी महीने लॉन्च होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 मई 2017 12:43 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू11 में नया एज सेंस फ़ीचर है
  • इस फोन में दो एआई वर्चुअल असिस्टेंट हैं
  • फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है
कई टीज़र जारी करने के बाद, एचटीसी ने आखिरकार ताइवान में आयोजित इवेंट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एज सेंस फ़ीचर के साथ आता है जो स्मार्टफोन में आया पूरी तरह से एक नया फ़ीचर है। यह फोन अमेज़िंग सिल्वर, सैफ़ायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आइस व्हाइट, सोलर रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा और दुनिया भर में इसी महीने लॉन्च होगा। कुछ बाज़ारों में फोन अगले हफ्ते और कुछ जगह जून में उपलब्ध होगा। यूरोप में फोन की कीमत 749 यूरो (करीब 53,000 रुपये) और अमेरिका में 749 डॉलर (करीब 48,000 रुपये) से शुरू होती है। यहां फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

एचटीसी यू11 की सबसे अहम ख़ासियत है लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, लिक्विड सर्फेस डिज़ाइन और मल्टीपल एआई असिस्टेंट। बात करें एचटीसी एज सेंस फ़ीचर की तो इससे कैमरा लॉन्च करने और टेक्स्ट भेजने जैसे कई फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैँ। इसके अलावा आप ईमेल खोलने और अपने पसंदीदा गेम या ऐप खोलने के लिए भी स्क्वीज़ जेस्चर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। जब यूज़र एडवांस्ड टच मोड एक्टिवेट करते हैं, तो आप 'शॉर्ट स्क्वीज़' के अलावा 'स्क्वीज़ और होल्ड' कर कई फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा दस्ताने पहने होने पर भी यह फ़ीचर डिवाइस के साथ काम करता है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एचटीसी यू 11 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 5.5 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया कि, इस फोन में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। एचटीसी यू11 को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट भारत आएगा। एचटीसी यू11 की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू11 में 1.4 माइक्रोन पिक्सल, अल्ट्रा स्प्रेड ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7, डुअल-एलईडी फ्लैश, स्लो मोशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में फेस डिटेक्शन, प्रो मोड, 32 सेकेंड लॉंग एक्सपोज़र और रॉ फॉरमेट सपोर्ट, एचडीआर बूस्ट, पैनोरमा और हाइपरलैप्स जैसे कैमरा फ़ीचर हैं। इस सेल्फी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और फुल एचडी रिकॉर्डिंग के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में लाइव मेक-एप, ऑटो सेल्फी, वॉयस सेल्फी, एचडीआर बूस्ट और सेल्फी पैनोरमा जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

एचटीसी यू11 में 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके 24.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में एक्स्ट्रा पावर सेविंग मोड और क्विच चार्ज 3.0 सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

एचटीसी यू11 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी67 सर्टिफिकेट के साथ आता है। फोन दो एआई असिस्टेंट- गूगल असिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा सपोर्ट करता है। फोन में ऑडियो क्वालिटी के लिए एचटीसी यूसोनिक ईयरबड के साथ एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन, एचटीसी बूमसाउंड हाई-फाई एडिशन, 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग, और हाई-रिज़ॉल्लयूशन ऑडियो है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning low-light camera performance
  • Looks great
  • Water and dust resistant
  • Useful "Edge Sense" squeeze gesture
  • Top-tier specifications
  • Bad
  • Average battery life
  • Sense Companion not ready yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HtC u11, htc u11 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.